OTT

Animal का वो डिलीटेड सीन अब नेटफ्लिक्स पर नहीं होगा रिलीज, जानें क्यों किया गया फेर बदल

Animal Release On Netflix: 'एनिमल' के मेकर्स को बड़ा झटका लगा है! रणबीर कपूर की फिल्म का अब Uncut वर्जन नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं होगा। जानें पूरा मामला क्या है।
2 min read
• •
Updated: 19 Dec 2023, 9:16 AM IST
animal_deleted_scene_will_be_not_released_on_netflix_ranbir_kapoor_got_a_big_shock.jpg
Animal Release On Netflix: 'एनिमल' को लगा बड़ा झटका!

Animal Release On Netflix: रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने थिएटर्स में काफी हंगामा मचाया है और अब दर्शकों को फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। न केवल उन फैंस को फिल्म के ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था जिन्होंने थिएटर में फिल्म नहीं देखी थी, बल्कि वे लोग भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जिन्होंने फिल्म सिनेमाघरों में देख रही थी। इसका कारण यह भी है कि अक्सर देखा जाता है कि फिल्म का ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अनकट वर्जन रिलीज होता है।

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' भी अपने अपने अनकट वर्जन के साथ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली थी। लेकिन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की ओर से एक महत्वपूर्ण झटका मिला है। ‘द हिंदू’ के एक रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स अब उन ओटीटी प्लेटफार्मों की कैटेगरी का हिस्सा बन गया है, जो सीबीएफसी से अप्रूव्ड फिल्मों को स्ट्रीम करते हैं और अनकट वर्जन रिलीज नहीं करते।

जानिए फिल्म का कितने ड्यूरेशन का था अनकट वर्जन
रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'एनिमल' थिएटर्स में 3 घंटे 23 मिनट 21 सेकंड के ड्यूरेशन के साथ रिलीज हो चुकी है। इसके बराबर, फिल्म का अनकट वर्जन 3 घंटे 51 मिनट का था, उम्मीद थी कि यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। वैसे सीबीएफसी ने 'एनिमल' को 'ए' सर्टिफिकेट दिया था, साथ ही 5-6 बदलावों की सुझाव देते हुए इसमें करीब 28 मिनट का सीन कटा किया था।

अब तक 'एनिमल' के मेकर्स की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि फिल्म किस ऑटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी, लेकिन फिल्म का डिजिटल पार्टनर नेटफ्लिक्स है और इसने हाल ही में 'एनिमल' का प्रोमोशन करता नजर आया है। जिससे दर्शकों को उम्मीद है कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज की जाएगी।

Updated on:
19 Dec 2023, 9:16 AM IST
Published on: