Best Thriller Movies on Netflix: अगर आप थ्रिलर फिल्मों के बेहद शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद है ये 5 साइको थ्रिलर फिल्में, जिसे देखकर आपके हिल जाएंगे दिमाग के सभी तार! जानिए उन फिल्मों के बारे में जिसकी कहानी जबरदस्त है।
Raat Akeli Hai: साल 2020 में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘रात अकेली है’ काफी ज्यादा चर्चा में रही। इस फिल्म में नवाजुद्दीन ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया है, जो की मर्डर मिस्ट्री केस को हैंडल करते है। इस फिल्म का क्लाइमेक्स सभी को एकदम से हैरान कर देता है। इस फिल्म में राधिका आप्टे, श्वेता त्रिपाठी और तिग्मांशु धूलिया जैसे सितारों ने बखूबी काम किया है।
Andhadhun: आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अंधाधुन’ बेहद सस्पेंस- थ्रिलर से भरा हुआ है। इस सस्पेंस फिल्म में एक्टर ने एक अंधे आदमी का जबरदस्त किरदार निभाया है, जो की मर्डर का खुलासा करने के चक्कर में खुद को बहुत बुरी तरह से फंसा लेता है। इस फिल्म में तब्बू और राधिका आप्टे ने भी बहुत ही बेहतरीन तरीके से किरदार निभाया है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Badla: अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म ‘बदला’ की कहानी बेहद रहस्यों से भरी हुई है। क्योंकि यह एक सस्पेंस-थ्रिलर है। फिल्म ने दर्शकों के दिमाग को तो पूरे तरह से झकझोर कर रख दिया था। इस फिल्म का निर्माण शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस से हुई है।अमृता सिंह ने ‘बदला’ में एक अहम भूमिका निभाई है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Ittefaq: फिल्म ‘इत्तेफाक’ साल 2017 में रिलीज हुई थी। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनाक्षी सिन्हा और अक्षय खन्ना ने बेहतरीन तरीके से अपना किरदार निभाया है। इसकी कहानी कि मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। इस फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट भरा हुआ है, जो आपकी पलको को झपकने तक नहीं देगा। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
Talaash: The Answer Lies Within: साल 2012 में फिल्म ‘तलाश’ रिलीज हुई थी। इसमें आमिर खान ने एक पुलिस इंस्पेक्टर की जबरदस्त भूमिका निभाई है। इस फिल्म में आमिर एक कार दुर्घटना के मामले को सुलझाने में लगे हुए रहते हैं। यह फिल्म सस्पेंस से भरपूर है इसकी कहानी आप जल्दी भूल नहीं पाएंगे। इस फिल्म में रानी मुखर्जी और करीना कपूर ने एक अहम भूमिका निभाई है। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।