OTT

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 की ऐसी होगी ट्रॉफी, LEAK हुई फोटो

Bigg Boss OTT 3 Trophy Photo Leak: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के घर की झलक आखिरकार सामने आ चुकी है। इस बीच शो की ट्रॉफी की फोटो भी लीक हो गई है, जिससे सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है।
1 minute read
• •
Updated: 21 Jun 2024, 9:18 AM IST
Bigg Boss OTT 3 Trophy Photo Leak
Bigg Boss OTT 3 Trophy Photo Leak

Bigg Boss OTT 3 Trophy: बिग बॉस ओटीटी 3 आज यानी 21 जून से जियो सिनेमा पर शुरू होने जा रहा है। अनिल कपूर इस शो को होस्ट करेंगे। इस बार होस्ट के साथ-साथ घर के कुछ नियम भी बदलने वाले हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट के साथ-साथ घर की झलक भी सामने आ चुकी है। इस बीच शो की ट्रॉफी की फोटो भी लीक हो गई है, जिससे फैंस खुश हैं, लेकिन मेकर्स परेशान हैं।

ऐसा होगा बिग बॉस OTT 3 का घर

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के गार्डन एरिया से लेकर किचन और बेडरूम एरिया सब कुछ बहुत ही अलग और बेहद सुंदर है। बेडरूम एरिया रेड कलर का है, जिसमें 4 बेड हैं। किचन एरिया में हर जगह बैरल्स का डिजाइन है, जबकि लिविंग एरिया में बड़ा सांप निकलता है।

बिग बॉस OTT 3 की ट्रॉफी हुई रिवील

बिग बॉस की ट्रॉफी हर बार घर की थीम की तरह डिजाइन की जाती है। कई बार बिग बॉस की ट्रॉफी बिग बॉस घर के एंट्री गेट की तरह ही बनाई जाती है। ऐसे में बिग बॉस तक के एक्स हैंडल ने बिग बॉस ओटीटी 3 के घर की एंट्री गेट की फोटो शेयर करते हुए लिखा है फर्स्ट लुक ऑफ ट्रॉफी। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि बिग बॉस की एंट्री गेट की तरह ही बिग बॉस ओटीटी के इस सीजन की ट्रॉफी हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

बिग बॉस ओटीटी 3 के फाइनल कंटेस्टेंट लिस्ट

इस बार बिग बॉस के घर में रैपर नैजी, साई केतन राव, लव कटारिया, सना मकबूल, सना सुल्तान, चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल, अरमान मलिक और 2 पत्नियां पलक मलिक और कृतिका मलिक, विशाल पांडे, मुनीषा खटवानी, शिवानी कुमारी, दीपक चौरसिया, पौलमी दास, नीरज गोयत और रणवीर शौरी।

Updated on:
21 Jun 2024, 9:18 AM IST
Published on: