OTT

सोनाक्षी सिन्हा की Dahaad का दिल दहलाने वाला टीजर रिलीज

Dahaad Official Teaser Released: 27 लड़कियों की हत्या, जिसका बदला लेती नजर आएंगी सोनाक्षी सिन्हा। वेब सीरीज दहाड़ का दिल दहलाने वाला टीजर रिलीज। दिल थाम कर देखिए। जानें कब और कहां रिलीज हो रहा है ये क्राइम-ड्रामा शो।

2 min read
Apr 26, 2023
Dahaad Official Teaser Released

Sonakshi Sinha Vijay Varma: सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा, गुलशन देवैया, और सोहम शाह जैसे किरदारों से सजी क्राइड थ्रिलर सीरीज 'दहाड़' का दिल दहलाने वाला टीजर रिलीज हो गया है। जिसमें 27 लड़कियों की हत्या की दहशत से भरी कहानी को दिखाया गया है। 'दहाड़' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा का दबंग अंदाज सभी के होश उड़ा देगा। ये सोनाक्षी सिन्हा की पहली वेब सीरीज है। 27 लड़कियों की दर्दनाक मौत और उन्हें न्याय दिलाने वाली एक महिला की कहानी है 'दहाड़'। अपकमिंग वेब सीरीज 'दहाड़' में सोनाक्षी पुलिस ऑफिर के रोल में नजर आएंगी। रीमा कागती और ज़ोया अख़्तर की इस सीरीज़ का निर्देशन भी कागती ने ही रुचिका ओबेरॉय के साथ मिलकर किया है। क्राइम-ड्रामा सीरीज 'दहाड़' के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने अपना डिजिटल डेब्यू किया है। 27 लड़कियों की मौत का सच जानने और अपराधी को पकड़ने के लिए अपने जान की बाजी लगा देती नजर आईं सोनाक्षी।

वेब सीरीज दहाड़ (Dahaad) में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) 27 दर्दनाक मर्डर केस को सुलझाने की कोशिश करती हैं। टीज़र में 27 लड़कियों की संदिग्ध हत्या के बारे में दिखाया गया है जिसके बाद खूंखार मर्डरर को दबोचने के लिए खाकी वर्दी में गहराई से पड़ताल करती हैं सोनाक्षी। हालांकि, इसमें दिखाया गया है कि मर्डर के इन सभी मामलों में कोई भी रिपोर्ट दर्ज कराने वाला या गवाह नहीं है। इसके बाद सामने आती हैं सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी, जो इस अपराध का सामना करने और उन सभी महिलाओं को न्याय दिलाने का बीड़ा अपने कंधे पर उठाती है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट के को-प्रड्यूसर रितेश सिधवानी ने कहा, 'दहाड़ की रोमांचक कहानी और कलाकारों के बेमिसाल प्रदर्शन ही इस क्राइम-ड्रामा को असाधारण बनाते हैं। सच कहूं तो रीमा और जोया ने काफी धैर्य और तालमेल के साथ इस कहानी के लिए एक अनोखी दुनिया की कल्पना की और उसे उन्होंने पर्दे पर बखूबी प्रदर्शित किया।'

फिल्म की को-प्रड्यूसर रितेश सिधवानी ने आगे ये भी कहा, 'मेड इन हेवन, मिर्जापुर और इनसाइड एज की जबरदस्त कामयाबी के बाद, हम पूरी तरह आश्वस्त हैं कि प्राइम वीडियो के साथ यह साझेदारी भी कामयाबी का परचम लहराएगी और दुनिया भर के दर्शक इस हैरतअंगेज सफर का भरपूर आनंद लेंगे। इस सीरीज (Dahaad web series) में सोनाक्षी, विजय वर्मा (Vijay Varma), गुलशन और सोहम ने अहम रोल निभाया है। 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सभी प्राइम मेंबर्स 12 मई से इस सीरीज़ की स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। 'दहाड़' प्राइम मेंबरशिप में शामिल की गई सबसे नई सीरीज है।

वेब सीरीज 'दहाड़' 8 एपिसोड का एक क्राइम ड्रामा है, जिसकी कहानी एक छोटे शहर के पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी और उनके साथ काम करने वाले पुलिसकर्मियों के इर्द-गिर्द घूमती है। सार्वजनिक बाथरूम में एक के बाद एक, कई महिलाओं की रहस्यमय तरीके से मौत के मामले सामने आने के बाद घटनाक्रम की शुरुआत होती है, जिसकी जांच-पड़ताल की जिम्मेदारी सब-इंस्पेक्टर अंजलि भाटी को सौंपी जाती है। तो देर किस बात की आप भी देखिए दमदार एक्टिंग से भरा ये वीडियो।

यह भी पढ़ें: Armaan Malik की पहली पत्नी Payal ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, दूसरी पत्नी ने शेयर की गुडन्यूज

Published on:
26 Apr 2023 12:34 pm
Also Read
View All