OTT

Bigg Boss OTT Season 3 में पहले दिन ही ड्रामा शुरू, नाश्ते को लेकर आपस में भिड़े कंटेस्टेंट

Sana Maqbool and Sai Ketan Fight News: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का आगाज हो चुका है। इसी बीच नाश्ते को लेकर आपस में भिड़ पड़े सना मकबूल और साई केतन

2 min read
Jun 22, 2024
Sana Maqbool and Sai Ketan Fight News Bigg Boss OTT Season 3

Bigg Boss: ड्रामा, फन और लड़ाई-झगड़ों से भरपूर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का आगाज हो चुका है। इस बार होस्ट के रूप में अनिल कपूर नजर आए। वहीं जाने-माने चेहरों ने कंटेस्टेंट्स बनकर घर में एंट्री ली। शो में आए घरवालों को अभी एक दिन ही हुआ है कि लड़ाई-झगड़े शुरू हो गए हैं।

टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल और एक्टर साई केतन राव के बीच खाने को लेकर झगड़ा हो गया। आने वाले एपिसोड में आप नाश्ते को लेकर दोनों को झगड़ते हुए देखेंगे। घर के सदस्य वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन के ग्रुप में बंटते दिखाई देंगे।

इस बात को लेकर हुआ झगड़ा शुरू

झगड़ा तब शुरू होता है जब रणवीर शौरी बैलेंस डाइट को लेकर चिंता जताते हुए चंद्रिका दीक्षित और पायल मलिक से खाना बांटने में भेदभाव को लेकर सवाल करते हैं।

इससे तीखी बहस शुरू हो जाती है। वेजिटेरियन कंटेस्टेंट राशन की कमी की बात कहकर रणवीर को समझाते हैं।

इस बीच सना और साई केतन के बीच बहस बढ़ जाती है। साई कहते हैं, "नाश्ते में सिर्फ दो अंडे एक्सेप्टेबल नहीं हैं। हम भूखे रह जायेंगे। अपने फैसले और राय हम पर न थोपें।"

इस पर सना ने साई के लिए खाना बनाने से मना कर दिया।

यह देख साई ने कहा, "मुझे तुम्हारा खाना या अंडे नहीं चाहिए। मुझे तुम्हारी बातें मानने की जरूरत नहीं है, तुम बिग बॉस नहीं हो। अपनी एक्टिंग बाहर के लिए बचाकर रखो और हर चीज में खुद को विक्टिम दिखाना बंद करो।"

दोनों के बीच बढ़ती लड़ाई को देख अन्य कंटेस्टेंट्स बीच-बचाव के लिए आते हैं और उन्हें शांत कराते हैं।
यह शो जियो सिनेमा प्रीमियम पर प्रसारित होता है।

बिग बॉस ओटीटी 3 में हैं 16 कंटेस्टेंट

इस बार घर में 16 कंटेस्टेंट हैं, जिसमें लव कटारिया, नीरज गीयत, सना मकबूल, साईं केतन राव, नावेद शेख उर्फ नैजी, पौलोमी दास, अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक, शिवानी कुमारी, सना सुल्तान, दीपक चौरसिया, चन्द्रिका दीक्षित, विशाल पांडे, रणवीर शौरी, मुनीष खटवानी शामिल हैं।

Also Read
View All

अगली खबर