OTT

Elvish Yadav की नई गर्लफ्रेंड पर पुरानी GF कीर्ति मेहरा ने किया खुलासा, बोली- एल्विश…

Elvish Yadav Ex Girlfriend Kirti Mehra: एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के शो में उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर काफी लाइमलाइट बटोरी थी। लेकिन अब एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा ने उनकी नई गर्लफ्रेंड को लेकर पोल खोली है।

2 min read
Aug 22, 2023
Ex GF Kirti Mehra opens up on about Elvish Yadav new girlfriend
एल्विश यादव और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा

Elvish Yadav Ex Girlfriend Kirti Mehra: एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी' सीजन 2 जीतने वाले पहले वाइल्ड-कार्ड प्रतियोगी बनकर इतिहास रच दिया। जीत के बाद से वो लाइमलाइट में हैं। हाल ही में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा ने एल्विश की जीत और उनकी नई गर्लफ्रेंड के बारे में बात की है।

डेढ़ साल पहले एल्विश का कीर्ति से ब्रेकअप हो गया था
यह जान लें कि कीर्ति मेहरा पहले एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड थी। कीर्ति और एल्विश दोनों एक दूसरे के साथ 6-7 सालों तक रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों की मुलाकात कॉलेज के दौरान हुई थी। उसी समय से वे एक दूसरे को डेटिंग करने लगे थे। लेकिन डेढ़ साल पहले एल्विश का कीर्ति से ब्रेकअप हो गया था।

जब एल्विश 'बिग बॉस ओटीटी 2' में गए तो कई बार उन्हें कीर्ति के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए सुना गया था। लेकिन उनकी बातों को सुनकर लोग बहुत कन्फ्यूज हो गए थे। वह कीर्ति के बारे में चर्चा कर रहे हैं या किसी और के बारे में बात कर रहे हैं।

एल्विश ने नई गर्लफ्रेंड का किया था खुलासा
शो से निकलने के बाद एल्विश यादव ने साफ किया कि वह कीर्ति नहीं बल्कि किसी और के बारे में बात कर रहे थे। एल्विश ने कहा था कि उनकी गर्लफ्रेंड पंजाब से ताल्लुक रखती है और वह सोशल मीडिया पर नहीं है। अब कीर्ति ने एल्विश की नई गर्लफ्रेंड के बारे में बात की है।

नई गर्लफ्रेंड पर बोलीं कीर्ति
एल्विश यादव की नई गर्लफ्रेंड के बारे में बात करते हुए कीर्ति मेहरा ने बताया कि वह खुद भी कन्फ्यूज थीं कि एल्विश किसके बारे में बात कर रहे हैं, क्योंकि वह कभी उनकी बात करते थे और कभी किसी और की। इंस्टैंट बॉलीवुड संग बातचीत में कीर्ति ने एल्विश की नई गर्लफ्रेंड के बारे में बताया है।

इंटरव्यू में कीर्ति मेहरा ने कहा, “बिग बॉस में जाने के बाद मुझे पता चला कि उसने थोड़ी बातें मेरे बारे में की है और थोड़ी किसी और के बारे में की है। और मुझे पता ही नहीं वो कौन है। मैं भी क्लियरिटी में नहीं थी और जो है वो भी कहीं न कहीं क्लियरिटी में नहीं है।"

क्या कीर्ति ने एल्विश को दिया था धोखा?
कीर्ति ने इसी इंटरव्यू में बताया, “सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा था कि उन्होंने एल्विश को धोखा दिया है। इस बारे में उन्हें कुछ पता ही नहीं था। ब्रेकअप की भी कोई क्लियरिटी नहीं थी। जब एल्विश बिग बॉस में गया, तब उन्हें पता चला कि सब खत्म हो चूका है। उन्हें खुशी है कि एल्विश जीत गया। उन्होंने एल्विश को वोट भी किया था। साथ ही उनके लिए वोटिंग भी मांगी थी।”

Published on:
22 Aug 2023 02:24 pm