20 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौन हैं आकाश मखीजा? ‘राख’ में जिनका खूंखार किरदार देख पत्नी ने नहीं की बात, लगने लगा था डर

Who is Aakash Makhija: 'राख' के एक्टर की एक्टिंग से पत्नी को हुआ खौफ, भयानक चेहरा देख रोने लगी फूट-फूटकर'राख' में आकाश मखीजा ने एक विलेन का किरदार निभाया है। उनके इस रोल को देख असल जिंदगी में उनकी पत्नी डर गईं।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 20, 2026

Aakash Makhija

राख में बाबू के किरदार में आकाश मखीजा। (फोटो सोर्स: akashmakhija94)

Aakash Makhija Raakh Web Series: सोशल मीडिया हो या ओटीटी, इन दिनों हर तरफ प्राइम वीडियो की नई वेब सीरीज की चर्चा जोरों पर है और वो है 'राख'। देश के 1978 के सबसे चर्चित गीता और संजय चोपड़ा के अपहरण और हत्याकांड पर आधारित है। इसके साथ ही इसमें उन बच्चों की हत्या को अंजाम देने वाले रंगा-बिल्ला की कहानी भी है। इस सीरीज में अली फजल, सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर मुख्य किरदारों में हैं। 'राख' एक थ्रिलर क्राइम ड्रामा है, जिसमें केस के इन्वेस्टिगेशन के साथ-साथ पात्रों के इमोशंस और उनकी रुला देने वाली कहानी भी देखने को मिलती है।

बता दें कि राख फिल्म को सिर्फ कहानी और किरदारों नहीं बल्कि उन किरदारों को जीवंत करने और बाद में अपना प्रभाव छोड़ने के किये भी खूब तारीफें मिल रही हैं। सीरीज का एक ऐसा ही विलेन है, जिसने अपने खौफनाक किरदार से सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है और वो है 'बाबू', जो एक खूंखार साइकोपैथ है। सीरीज में 'बाबू' का किरदार निभाने वाले आकाश मखीजा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। आइए जानते हैं कौन हैं आकाश मखीजा?

कौन हैं आकाश मखीजा

इस सीरीज में कुख्यात अपराधियों का किरदार निभाने वाले कलाकार आकाश मखीजा और रमनदीप यादव हैं, जिन्होंने रंगा और बिल्ला से प्रेरित भूमिकाएं निभाई हैं। बता दें कि आकाश मखीजा इससे पहले 'सरगम की साढ़े साती', 'हर मर्द का दर्द' और हाल ही में आई 'ग्राम चिकित्सालय' जैसे शो के लिए जाने जाते हैं। आकाश मखीजा को हाल ही में प्राइम वीडियो की 'ग्राम चिकित्सालय' में देखा गया था, जहां उन्होंने एक ग्रामीण और केयरटेकर गोबिंद का किरदार निभाया था। TVF द्वारा बनाई गई इस सीरीज में अमोल पाराशर, आनंदेश्वर द्विवेदी और विनय पाठक भी शामिल थे। इस साल की शुरुआत में, एक्टर ने अपनी बचपन की दोस्त रोशनी बुधिराजा से शादी की।

देशभर में पसंद की जा रही 'राख' को इसकी दमदार कहानी, शानदार एक्टिंग और रोमांचक अंदाज के लिए खूब सराहा जा रहा है। शो की कहानी खत्म होने के बाद भी दर्शकों पर इसका असर बना रहता है। इसमें आकाश मखीजा ने एक खतरनाक विलेन का किरदार निभाया है, जिसे देखकर उनकी पत्नी भी असल जिंदगी में डर गई थीं।

बाबू के किरदार में आकाश को देख ररानी लगीं पत्नी

राख सीरीज के खूंखार किरदार 'बाबू' पर अपनी पत्नी के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए आकाश ने कहा कि उनके 'बाबू' के किरदार का डरवाना रूप और एक्सप्रेशंस का उनकी पत्नी पर बहुत गहरा असर पड़ा खासकर आखिरी एपिसोड के बाद। आकाश ने बताया, "जब उन्होंने एपिसोड्स देखे, तो वो बस मुझे देखने लगीं और रोने लगीं। उन्होंने मुझसे कहा कि वो मुझे उस किरदार से अलग नहीं देख पा रही हैं। उन्हें यह सब इतना भयानक लगा कि मेरी आंखों में देखना भी उनके लिए डरावना हो गया था। वो सचमुच हिल गई थीं और उन्होंने तो मुझसे यहां तक कह दिया कि क्या मैं उस रात सोफे पर सो सकता हूं। इस चीज ने उन्हें बहुत गहराई से प्रभावित किया, खासकर आखिरी एपिसोड के बाद। हमने बात तो की, लेकिन वो पूरी तरह से हैरान थीं… उन्हें इस डरावने अहसास से बाहर निकलने में थोड़ा समय लगा।”

आकाश मखीजा को मिल रही जान से मारने की धमकी

वेब सीरीज राख में आकाश मखीजा ने विलने बाबू का रोल इतनी शिद्दत से निभाया है कि उनको सोशल मीडिया पर धमिकयां मिलने लगी हैं। हाल ही में आकाश ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुद खुलासा किया कि उन्हें उनके रोल के लिए जान से मारने की धमकी मिल रही है। एक्टर ने कहा- 'जब भी मैं अपना इंस्टाग्राम डीएम खोलता हूं, तो कई लोग मुझे मारने की बातें लिखते हैं। तरह-तरह की धमकियां मिलती हैं।' इसके आगे उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि लोगों ने बाबू के किरदार को सच मान लिया है। मुझे पता है कि इस वक्त बाबू देश के सबसे नफरत वाले किरदारों में से एक है। वहीं, आकाश ने अपनी मां के रिएक्शन के बारे में भी बात की और बताया कि जब उनकी मां सीरीज देखी तो वो भी शो देखकर भावुक हो गई थीं, खासकर जब अली मुझे पीट रहे थे, यही मां का प्यार है।'

'Raakh' के बारे में

प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित 'राख' वेबसीरीज 1978 के सबसे चर्चित और झकझोर कर रख देने वाले गीता और संजय चोपड़ा के अपहरण और हत्याकांड को अंजाम देने वाले रंगा-बिल्ला मामले से प्रेरित एक क्राइम थ्रिलर है। सीरीज में अली फजल, सोनाली बेंद्रे, आमिर बशीर, आकाश मखीजा, रमनदीप यादव और राकेश बेदी अहम किरदारों में हैं। इसे अनुषा नंदकुमार और संदीप साकेत ने इसे क्रिएट किया है और इसकी स्क्रिप्ट लिखी है। 'राख' अपनी दमदार कहानी, शानदार एक्टिंग और रोमांचक अंदाज की वजह से चर्चा में है। यह शो फिलहाल अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है। सीरीज में आकाश मखीजा का किरदार इतना प्रभावी है कि दर्शक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।