OTT

ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है रवीना टंडन-संजय दत्त की जोड़ी, जानें कब रिलीज हो रही है फिल्म

Ghudchadi OTT Release: संजय दत्त और रवीना टंडन स्टारर फिल्म 'घुड़चढ़ी' जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jul 2024, 3:28 PM IST
Ghudchadi OTT Release

Ghudchadi OTT Release: संजय दत्त और रवीना टंडन की मच अवेटेड फिल्म 'घुड़चढ़ी' के मेकर्स ने आज फिल्म का नया पोस्टर रिवील कर दिया है। इस पोस्टर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है। आइए जानते हैं फिल्म की रिलीज डेट।

फिल्म 'घुड़चढ़ी' की रिलीज डेट

फिल्म 'घुड़चढ़ी' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 9 अगस्त 2024 को स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर देख सकते हैं। अब आप इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर घर बैठे देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी को हुआ 1 महीना, एक्ट्रेस ने शेयर की पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें

फिल्म 'घुड़चढ़ी' की स्टारकास्ट

इस फिल्म में संजय दत्त और रवीना टंडन की जोड़ी बाद पर्दे पर रोमांस करती नजर आने वाली है। इसके साथ एक्टर पार्थ समथान डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म में खुशाली कुमार भी नजर आने वाली हैं।

फिल्म 'घुड़चढ़ी' की कहानी

फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें दो जनरेशन की लव स्टोरी दिखाई जाएगी। पहली जनरेशन में संजय दत्त और रवीना टंडन का रोमांस दिखेगा वहीं दूसरी जनरेशन में पार्थ समथान और खुशाली कुमार रोमांस करते हुए नजर आएंगे।

Updated on:
24 Jul 2024, 3:28 PM IST
Published on: