OTT

Jio ने लॉन्च किये जबरदस्त प्लान्स, 3 महीने Disney+ Hotstar मिलेगा फ्री

  अपने ग्राहकों के लिए Jio आये दिन कुछ न कुछ नए प्लान ऑफर करती रहती है, और अब कंपनी ने यूजर्स के लिए नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं, और खास बात ये हैं इन प्लान्स में कि Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए फ्री मिलेगा, यानी जो लोग IPL मज़ा लेना चाहते हैं उन्हें ये प्लान्स काफी पसंद आ सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले जो भी प्रीपेड प्लान Disney+ Hotstar मोबाइल बेनिफिट के साथ आते है वो एक साल के सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं और यूजर्स के लिए थोड़ा अधिक महंगे हैं। कंपनी ने 151 रुपये, 333 रुपये , 583 रुपये और 783 रुपये वाले प्लान्स को पेश किया है, आइये जानते हैं इन प्लान्स में आपको क्या-क्या बेनेफिट्स मिलने वाले हैं ।  
less than 1 minute read
May 04, 2022
jio_hot_star.jpg

Jio का 151 रुपये का प्रीपेड प्लान

Jio का यह प्लान सिर्फ डेटा के लिए है और इसमें यूजर्स को 8GB डेटा मिलता है। इस प्लान का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को एक्टिव बेस प्लान की भी जरूरत है। यह प्लान यूजर्स के लिए Disney+ Hotstar Mobile का तीन महीने का सब्सक्रिप्शन बंडल करेगा। कम कीमत में यह प्लान काफी अच्छा साबित हो सकता है ।

Jio का 333 रुपये का प्रीपेड प्लान

Jio के 333 रुपये के प्रीपेड प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिलेगा और साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगा और यह प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, इसमें रोजाना 100 SMS मिलेंगे। इस प्लान में Disney+ Hotstar मोबाइल के तीन महीने के सब्सक्रिप्शन के साथ Jio ऐप्स बंडल किए जाएंगे। इस प्लान के साथ नए ग्राहकों को प्राइम सब्सक्रिप्शन फ्री में दिया जाएगा। अगर आप दिन में कम डेटा यूज़ करते हैं तो यह प्लान आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।

Jio के 583 रुपये और 783 रुपये के प्लान


इसके अलावा Jio के 583 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है और इसमें में रोजाना 1.5GB डेटा मिलेगा और साथ में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसमें रोजाना 100 SMS मिलेंगे। इस प्लान में Disney+ Hotstar मोबाइल के तीन महीने के सब्सक्रिप्शन के साथ Jio ऐप्स बंडल किए जाएंगे। इसके अलावा यह Jio के 783 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन की है। ध्यान रहें इन दो प्लान्स के साथ प्राइम सब्सक्रिप्शन फ्री में नहीं दिया जाता है, और नए यूजर्स से प्राइम मेंबरशिप के लिए 100 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। आपको बता दें कि इस समय मार्केट में अन्य कोई भी प्रीपेड प्लान वर्तमान में उपयोगकर्ताओं को 3 महीने के Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन ऑफर नहीं करता।

Updated on:
05 May 2022 12:27 am
Published on:
04 May 2022 11:59 pm