OTT

Maharaj नहीं होगी OTT पर रिलीज! खतरे में आमिर खान के बेटे जुनैद का डेब्यू

Maharaj OTT Release: जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। फिल्म पर एक बार फिर तलवार लटक गई है।

2 min read
Jun 19, 2024
जुनैद खान की फिल्म महाराज पर फिर लगी रोक

Maharaj OTT Release: आमिर खान के बेटे जुनैद खान का करियर शुरू होने से पहले ही खत्म होता दिख रहा है। जुनैद खान जल्द बॉलीवुड में एंट्री करने वाले थे। उनकी फिल्म 'महाराज' 14 जून को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली थी पर फिल्म पर 18 जून तक रोक लगा दी गई थी। गुजरात हाईकोर्ट ने 18 जून मंगलवार को सुनवाई करते हुए इसकी रिलीज डेट को एक दिन और आगे बढ़ा दिया था। ये फिल्म 19 जून यानी आज भी रिलीज नहीं होगी। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म महाराज 19 जून पर ओटीटी पर दस्तक दे देगी।

जुनैद खान की फिल्म महाराज विवादों में अटकी (Junaid Khan Film Maharaj Controversy)

फिल्म 'महाराज' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म में साधुओं को नकारात्मक तरीके से दिखाने पर आपत्ति जताई गई है। 'महाराज' फिल्म पर हिंदू भावना को ठेस पहुंचाने का भी आरोप है। इस फिल्म की कहानी 1862 के मानहानि मामले पर आधारित है। जुनैद फिल्म में एक रिपोर्टर का रोल निभा रहे हैं जो समाज में सुधार लेकर आता है। जुनैद का रोल फिल्म में करसनदास मुलजी का हैं। मुलजी वही थे, जिन्होंने महिलाओं के हक के लिए आवाज उठाई थी। इस फिल्म के विरोध की एक वजह इस फिल्म का पोस्टर भी है।

इस फिल्म पर ये भी आरोप लगा है कि फिल्म को बिना किसी ट्रेलर या प्रमोशनल इवेंट के रिलीज किया जा रहा था। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी को छुपाकर नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा था। फिल्म को कब रिलीज किया जाना है इस पूरे मामले पर कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा। 19 जून यानी आज पता चलेगा कि फिल्म रिलीज होगी या नहीं। इसमें कोई बदलाव की जरूरत होगी तो वह भी बताया जाएगा।

Published on:
19 Jun 2024 12:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर