OTT

Kaagaz 2 OTT Release: सतीश कौशिक की कागज 2 ओटीटी पर रिलीज, दिवंगत दोस्त के लिए अनुपम खेर ने की अपील

सतीश कौशिक की आखिरी मूवी ‘कागज 2’ ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। सतीश कौशिक के दोस्त और मूवी का अहम हिस्सा रहे अनुपम खेर ने दर्शकों को इसे देखने के लिए अपील किया है।

less than 1 minute read
May 02, 2024
Kaagaz 2 OTT Release

सतीश कौशिक की बहुचर्चित फिल्म कागज 2 (Kaagaz 2) आखिरकार ओटीटी पर रिलीज हो गई है। कौशिक के अलावा, फिल्म में अनुपम खेर, दर्शन कुमार, नीना गुप्ता और अनंग देसाई जैसे कलाकार हैं। ओटीटी पर रिलीज होते ही ये मूवी टॉप 10 में ट्रेंड भी कर रही है।

कहां देख सकते हैं कागज 2 (Kaagaz 2)?

'कागज 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। अगर आपने इस मूवी को पहले मिस कर दिया है तो अभी इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। 1 मई को अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के रिलीज की घोषणा की।

अनुपर खेर ने शेयर किया वीडियो

अपने दिवंगत दोस्त सतीश कौशिक की मच अवेटेड मूवी देखने के लिए अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर एक अपील वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्टर ने कहा, “दोस्तों, मेरे और मेरे दोस्त सतीश कौशिक की फिल्म 'कागज 2' अमेजन प्राइम पर है और बड़ी खुशी की बात है ये टॉप 10 में आ चुकी है। आप भी जरूर देखिये। मेरे दोस्त सतीश ने बहुत मेहनत से ये फिल्म बनाई है। फिल्म आपको अच्छी लगेगी… तो कागज 2 जरूर देखिए।’’

Updated on:
02 May 2024 08:09 am
Published on:
02 May 2024 08:06 am
Also Read
View All

अगली खबर