OTT

48 की सुजैन खान अली गोनी के घर आई नजर, एक्टर संग शादी की खबर आई सामने

Hrithik Roshan Wife Sussanne Khan: ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान अली गोनी के घर पर पहुंची। खबर है कि वह जल्द एक्टर से शादी करने वाली हैं।

2 min read
Jun 18, 2024
Krrish 4 actor Hrithik Roshan Wife Sussanne Khan Marriage with actor Arslan GoniKrrish 4 actor Hrithik Roshan Wife Sussanne Khan Marriage with actor Arslan Goni

Hrithik Roshan Ex Wife Sussanne Khan Marriage: फिल्म ‘कृष 4’ के एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान दूसरी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच वह टीवी एक्टर अली गोनी के घर पर स्पॉट की गई हैं। वह ईद सेलिब्रेशन के लिए अली गोनी के घर गई थी। सुजैन खान जल्द खुद से 11 साल छोटे बॉयफ्रेंड की बेगम बनने वाली है। सुजैन खान अली गोने के बड़े भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। उनकी परिवार के साथ एक फोटो भी वायरल हो रही है।

सुजैन खान जल्द करेंगी इस एक्टर संग शादी (Hrithik Roshan Ex Wife Sussanne Khan Marriage)

ऋतिक रोशन और सुजैन खान का सालों पहले तलाक हो चुका है। ऐसे में ऋतिक सबा आजाद के साथ रिश्ते में हैं। वहीं, सुजैन खान अली गोनी के भाई और एक्टर अर्सलान गोनी के साथ हैं। अर्सलान गोनी जी5 (Zee5) और ऑल्ट बालाजी (ALTBalaji) की फेमस सीरीज ‘मैं हीरो बोल रहा हूं’ में नजर आए थे। दोनों पिछले 4 समय से एक दूसरे के साथ हैं और सुजैन खान के लिए कहा जाता है कि वह अर्सलान को पागलों की तरह प्यार करती हैं। वह जहां जाती हैं उन्हें अपने साथ लेकर जाती हैं।

सुजैन खान और अर्सलान गोनी को लेकर खबर है कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं। अक्सर सुजैन अली के घर जाती रहती हैं। दोनों के फैंस काफी समय से कपल की शादी का इंतजार कर रहे हैं। कुछ समय पहले अली गोनी ने भाई की शादी की हिंट दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा था कि मैं खुश हूं कि सुजैन हमारी फैमिली का हिस्सा हैं और मेरे भाई की पार्टनर हैं। वो हमारी फैमिली में ढेर सारी खुशियां और पॉजिटिविटी लेकर आई हैं। भाई जल्द शादी कर लें बस।

Published on:
18 Jun 2024 02:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर