OTT

Kulhad Pizza Couple का एक और वीडियो हुआ इंटरनेट पर वायरल, सहज अरोड़ा का छलका दर्द

Kulhad Pizza Couple Viral Video: कुल्लड़ पिज्जा कपल के MMS लीक के बाद काफी बदनामी हुई थी। एक बार फिर कपल के साथ कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखकर उनके फैंस भी हैरान हो रहे हैं।

2 min read
Jul 10, 2024

Kulhad Pizza Couple Viral Video: सोशल मीडिया पर कुल्हड़ पिज्जा कपल ने अपनी अलग पहचान बनाई। इसके बाद कपल तब चर्चा में आया जब इनका MMS लीक हुआ। इस MMS के कारण खूब हंगामा हुआ, जिसे कपल ने डीप फेक बताया था। वहीं, अब सोशल मीडिया पर कपल एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। दरअसल इस बार कपल पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। कपल की कार के शीशे पत्थर मारकर तोड़ दिए गए है।

वायरल हुआ सहज अरोड़ा का वीडियो

कुल्हड पिज्जा कपल के साथ हाल ही में एक बड़ी घटना हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल कुल्हड पिज्जा कपल की गाड़ी पर हमला किया गया है। देर रात में कपल की गाड़ी घर के निचे खड़ी थी, जिसके शीशे तोड़ दिए गए। कार के शीशे टूटने की आवाज सुनते ही सहज अरोड़ा घर के बाहर निकले। तब उन्हें पता चला कि किसी ने उनकी कार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। सहज ने इस बात की जानकारी वीडियो के जरिए दी।

सहज अरोड़ा ने वीडियो में कही यह बात

सहज ने लाइव होकर कहा, "अगर किसी की हमारे साथ दुश्मनी है तो समझ आता है लेकिन किसी की कार के साथ क्या दुश्मनी। मेरी कार का शीशा टूट गया। पहले ईट मारकर ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ा गया और गाड़ी पर लात मार कर डेंट डाल दिए। बिना किसी कारण मेरी गाड़ी को निशाना बनाया गया। गली में और भी कार खड़ी हैं लेकिन सिर्फ मेरी ही गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है। 2 दिन पहले ही कार रिपेयर करवाई थी।"

पुलिस कर रही हमलावरों की खोज

सहज ने बताया कि घटनास्थल पर कोई सी.सी.टी.वी. नहीं थे, जिसके कारण दोषी घटना के बाद वहां से फरार हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकालने की कोशिश में जुट गई है।

Published on:
10 Jul 2024 08:46 am
Also Read
View All

अगली खबर