Mirzapur Season 3: वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ को लेकर बड़ा अपडेट आ गया है। जिसे सुनकर मुन्ना भैया के फैंस खुश होने वाले हैं।
Mirzapur Season 3: ‘मिर्जापुर सीजन 3’ अमेजन प्राइम वीडियो पर 5 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इससे पहले फिल्म पर मेकर्स ने बड़ा अपडेट दिया है। वहीं, मेकर्स ने मिर्जापुर के अगले सीजन पर भी हिंट दे दिया है। कह सकते है कि 'मिर्जापुर 3' के बाद 'मिर्जापुर 4' भी आएगी। हिंट देते हुए उन्होंने मुन्ना भैया को लेकर भी बात की और बताया कि इस ब्लॉकबस्टर सीरीज में मुन्ना भैया होंगे या नहीं।
‘मिर्जापुर 3’ को रिलीज होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं। इससे पहले सीरीज के मेकर्स ने एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए। इंटरव्यू में कालीन भैया बने पंकज त्रिपाठी से पूछा गया था कि इस बार आपके बेटे मुन्ना भैया उर्फ दिव्येंदु शर्मा नहीं है। इस पर क्या कहेंगे? इसका जवाब उन्होंने दिया कि…
मुन्ना भैया मिर्जापुर में नजर आएंगे या नहीं ये 5 जुलाई को ही पता चलेगा। उन्होंने साफ मना नहीं किया, इसका मतलब फैंस यही समझ रहे हैं कि मुन्ना भैया मरे नहीं हैं वह जिंदा होंगे। वहीं, सीरीज में बीना भाभी का किरदार निभा रहीं रसिका दुग्गल ने ‘मिर्जापुर 4’ पर अपडेट देते हुए कहा कि अगले सीजन के लिए चार साल का इंतजार करना होगा।