OTT

OTT Movies: ‘शैतान’ से पहले देखें इन हॉरर मूवीज को, रातों की नींद उड़ा देगी इनकी स्टोरी

OTT Movies: अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'शैतान' (Shaitaan Movie) एक हॉरर थ्रिलर मूवी है, जिसका ट्रेलर जबरदस्त है। फिल्म 8 मार्च को रिलीज होगी। इससे पहले आप OTT प्लेटफॉर्म पर रातों की नींद उड़ाने वाली टॉप हॉरर मूवी देख डालें।

2 min read
Feb 24, 2024
5 हॉरर मूवीज जिन्हें देखने के बाद आपकी नींद उड़ जाएगी

OTT Movies: हॉरर मूवीज से सबको डर लगता है, लेकिन फिर भी लोग उन मूवीज को देखना पसंद करते हैं। 8 मार्च, 2024 को अजय देवगन की 'शैतान' (Shaitaan) फिल्म आनी वाली है, जिसका ट्रेलर देखकर लोग इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं। यह मूवी हॉरर थ्रिलर है। इसे देखने से पहले आप दूसरी हॉरर फिल्में भी देख सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही हॉरर मूवी के बारे में बताएंगे, जिनकी स्टोरी आपकी रातों की नींद उड़ा देंगी।

1. तुम्बाड (Tumbbad)
'तुम्बाड' एक हॉरर फिल्म है, जो अंधेरे रहस्यों और पौराणिक कथाओं के बारे में बताती है। इस मूवी के आगे 'कांतारा' मूवी कुछ भी नहीं है। 'तुम्बाड' मूवी को बनने में पूरे 6 साल लग गए थे। इस मूवी की कहानी इतनी डरावनी है कि शायद ही कोई इसे अकेले देखने की हिम्मत कर पाए।

यह भी पढ़ें:
Oppenheimer OTT Release: 'ओपेनहाइमर' OTT रिलीज को तैयार, जानिए कब और कहां देख सकेंगे फिल्म


2. परी (Pari)
'परी' एक हॉरर मूवी है, जो अंधेरे, जादू टोना और कब्जे को लेकर है। इसकी कहानी बहुत ही खौफनाक है। अनुष्का शर्मा की यह फिल्म 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आप इस डरावनी मूवी को OTT पर देख सकते हैं। इसकी कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगा।

3. टाइपराइटर (Typewriter)
'टाइपराइटर' की कहानी एक परिवार पर आधारित है, जो अपनी छुट्टियां बिताने गोवा के विरान जगह पर बनी हवेली ‘बारदेज विला’ में जाता है। उस विला की अपनी एक कहानी होती है। फिल्म के आखिरी में जो होता है वो आप सोच भी नहीं सकते हैं।

4. भूत (Bhoot: Part One- The Unwanted Ship)
विक्की कौशल की फिल्म 'भूत: पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप' एक हॉरर फिल्म है। इसकी कहानी बहुत ही डरावनी है। हैरान करने वाली बात तो यह है कि यह सच्ची घटना पर आधारित मूवी है।

5. डायब्बुक (Dybbuk)
2021 में रिलीज हुई 'डायब्बुक' एक हॉरर मूवी है। इसमें इमरान हाशमी और मानव कौल हैं। यह मूवी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है और भी डरावनी और भयानक होती जाती है। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Published on:
24 Feb 2024 06:59 pm
Also Read
View All