OTT

OTT Release: ‘द राणा दग्गुबाती शो’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, शो में दिखाई देंगे Naga Chaitanya और Rishab Shetty

प्राइम वीडियो पर नए ‘टॉक-शो’ के लिए हो तैयार जाइए।

2 min read
Nov 15, 2024

The Rana Daggubati Show: राणा दग्गुबाती शो को होस्ट करेंगे। शो में आठ एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे। इसमें लोकप्रिय हस्तियां शामिल होंगी, जो खुलकर बातचीत और रोमांचक गतिविधियों में भाग लेंगी। मेहमानों की सूची में दुलकर सलमान, नागा चैतन्य अक्किनेनी, नानी, ऋषभ शेट्टी, श्री लीला के साथ सिद्धू जोनलगड्डा और राम गोपाल वर्मा के साथ एस.एस. राजामौली शामिल हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेलर रिलीज

प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रेलर पोस्ट किया। ट्रेलर का कैप्शन देते हुए लिखा है कि "अनफिल्टर्ड, अनस्क्रिप्टेड .. और अविस्मरणीय। 23 नवंबर से “द राणा दग्गुबाती शो” के लिए हो जाइए तैयार।

"द राणा दग्गुबाती शो” के ट्रेलर पर फैंस ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि मैं इसके लिए काफी उत्साहित हूं लेकिन इंतजार नहीं कर सकता। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह बिल्कुल किलर होने वाला है।

नए शो के बारे में बाहुबली अभिनेता ‘राणा दग्गुबाती’ ने क्या कहा?

नए शो के बारे में बात करते हुए बाहुबली अभिनेता ने कहा है कि राणा दग्गुबाती शो कोई साधारण टॉक शो नहीं है। इस शो में मशहूर हस्तियों के वास्तविक और अनफिल्टर्ड जीवन से रूबरू होंगे। मेरा इंडस्ट्री के साथ रिश्ता सिर्फ पेशेवर नहीं बल्कि परिवार जैसा है, और यही बात हमारी बातचीत और साझा शौक में बिताए जाने वाले समय को और भी मजेदार और स्वाभाविक बनाती है।

उन्होंने कहा, इस शो में सेलिब्रिटी घर जैसा माहौल महसूस करेंगे। शो में हमारे रोजमर्रा के जीवन से जुडी बातें जो आम लोग कम ही जानते हैं वह जान पाएंगे। एक कप कॉफी के साथ यादें ताजा होंगी। कुछ मनपसंद का खाना-पीना भी होगा। चुटकुले सुनेंगे और सुनाएंगे। अपने-अपने करियर की कुछ सबसे यादगार पलों की कहानियों से दर्शकों को रूबरू करवाएंगे।

राणा दग्गुबाती शो का प्रीमियर 23 नवंबर को प्राइम वीडियो पर होगा, जो भारत और दुनिया भर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में उपलब्ध होगा।

हर शनिवार को नया एपिसोड रिलीज किया जाएगा।

Published on:
15 Nov 2024 09:21 pm
Also Read
View All

अगली खबर