OTT

रिलीज के पहले ही पुष्पा 2 ने कमाए 275 करोड़ रुपए, तोड़ा RRR का रिकॉर्ड

अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा 2' रिलीज होने के लिए तैयार है। सिनेमाघर पर पहुंचने से पहले ही मूवी ने धमाकेदार कमाई करनी शुरू कर दी है। दरअसल फिल्म के डिजिटल अधिकार रिकॉर्डतोड़ कीमत में बेच दिए गए हैं। आइए आपको बताते हैं किसको मिले OTT राइट्स।

less than 1 minute read
Apr 18, 2024
Allu Arjun Movie Pushpa 2 Digital Rights

Pushpa 2 OTT Release: अल्लू अर्जुन की मूवी पुष्पा 2 का लंबे समय से फैंस इंतजार कर रहे हैं। मूवी इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक होने वाली है। हाल ही में मूवी का टीजर भी रिलीज किया गया था।

275 करोड़ के बेस प्राइज पर बिके डिजिटल राइट्स

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की इस मूवी के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने 275 करोड़ रुपए के बेस प्राइज में खरीदा है। इसे 300 करोड़ रुपए तक बढ़ाया जा सकता है। आपको बता दें कि यह डील सभी भाषाओं के लिए एक रिकॉर्ड डील है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि डील बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के आधार पर बदली भी जा सकती है।

RRR का टूटा रिकॉर्ड

'पुष्पा: द रूल' से पहले डिजिटल राइट्स की सबसे धांसू रिकॉर्ड एसएस राजामौली की फिल्म 'RRR' का था। इसके डिजिटल राइट्स 170 करोड़ रुपये में डिज्नी हॉटस्टार ने खरीदे थे। RRR के बाद पुष्पा ने इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर नया रिकॉर्ड बनाया है। यह फिल्म इसी साल 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने जा रही है।

Updated on:
18 Apr 2024 05:19 pm
Published on:
18 Apr 2024 05:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर