OTT

Riteish Deshmukh अपकमिंग धांसू वेब सीरीज ‘PiLL’ में आएंगे नजर, जानें कब और कहां होगा रिलीज

Riteish Deshmukh ने की 'PiLL' के साथ अपनी OTT सीरीज की शुरुआत
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2024, 9:14 PM IST
Riteish Deshmukh PiLL OTT Web Series
Riteish Deshmukh PiLL OTT Web Series

PiLL OTT Web Series: एक्टर-फिल्म मेकर रितेश देशमुख 'पिल' के साथ अपनी ओटीटी सीरीज की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। आने वाली वेब सीरीज के मेकर्स ने शनिवार को एक मोशन पोस्टर जारी किया। इसमें फार्मास्यूटिकल्स की अंधेरी और भ्रष्ट दुनिया की झलक दिखाई गई है।

मोशन पोस्टर में रितेश कह रहे हैं कि इस देश में किस बीमारी से कितने लोग मरते हैं, उसका डेटा हमारे पास है। लेकिन खराब दवाई की वजह से कितने लोगों की जान जा रही है, उसका कोई डेटा नहीं है।

मोशन पोस्टर के साथ जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम हैंडल पर कैप्शन लिखा था, "आपकी दवा (मेडिसिन) वास्तव में किस चीज से बनी है? 'पिल' विशेष रूप से 12 जुलाई से जियो सिनेमा प्रीमियम पर स्ट्रीमिंग।"

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'काकुड़ा' में भी दिखाई देंगे- रितेश

रितेश हॉरर कॉमेडी फिल्म 'काकुड़ा' में भी दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और साकिब सलीम भी होंगे।
बता दें 'काकुड़ा' की कहानी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के शापग्रस्त रतोडी गांव पर आधारित है। फिल्म में जिले के हर घर में दो दरवाजे हैं, जो एक सामान्य आकार का और दूसरा छोटा है।

Kakuda

कहानी एक अजीबोगरीब रस्म के इर्द-गिर्द घूमती है, इसके तहत हर मंगलवार शाम 7.15 बजे हर घर का छोटा दरवाजा खोलना जरूरी होता है। अगर कोई इसका पालन नहीं करता है, तो उसे काकुड़ा का गुस्सा झेलना पड़ता है, जो घर के मुखिया को सजा देता है। फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है।