OTT

Kill से भी खतरनाक मूवी लेकर आ रहे हैं शरद केलकर, संजय दत्त ने शेयर किया टीजर

Film Raanti: संजय दत्त ने शरद केलकर आने वाली मूवी रांटी की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।
2 min read
Oct 26, 2024
Sanjay Dutt shares glimpse of Marathi film Raanti starring Sharad Kelkar

Raanti Teaser: बॉलीवुड स्टार संजय दत्त ने शनिवार को शरद केलकर अभिनीत मराठी फिल्म ‘रांटी’ का टीजर शेयर किया। इसे देख आप भी यही कहेंगे कि ये तो ‘दमदार’ होगी।

रांटी का टीजर 

संजय दत्त ने फिल्म का टीजर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा-"#RAANTI का आधिकारिक टीज़र पेश है, दशक की सबसे शक्तिशाली मराठी फिल्म!"

शरद केलर ने निभाया है लीड रोल

इसके टीजर में पातालपुर की कहानी जहां एक ही नियम है: “मारना या मारा जाना”। इसमें शरद केलकर रांटी का रोल प्ले कर रहे हैं। मूवी के टीजर में बताया गया है कि उनके कैरेक्टर को हथियार उठाने और हिंसक होने के लिए मजबूर किया जाता है।

शरद मराठी में बात करते हुए सुनाई देते हैं, जिसका मतलब है: “हवा शांत है। तूफान नहीं। मैं एक तूफान हूं। मैंने ये अवतार केवल बदला लेने के लिए लिया है।”

रांटी की रिलीज डेट

रांटी एक हाई-ऑक्टेन एक्शन मूवी है जिसमें खूब मार-धाड़ और खून-खराबा है। इसे देख लोग कह रहे हैं कि इसके आगे Kill भी फेल है। इस फिल्म का निर्देशन समित कक्कड़ ने किया है और ये 22 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में संजय नार्वेकर, संतोष जुवेकर और अभिनेत्री शानवी श्रीवास्तव भी हैं।

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म

वहीं संजय दत्त की बात करें तो वो बहुत जल्द फिल्म 'केडी- द डेविल' में दिखाई देंगे। फिल्म में ध्रुव सरजा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और वी रविचंद्रन भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है और ये 1970 के दशक के बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है।

Updated on:
26 Oct 2024 11:42 am
Published on:
26 Oct 2024 11:38 am