OTT

Sapna Choudhary ने लगाई संगम में डुबकी, डांसिंग क्वीन का दिखा नया रूप

Sapna Choudhary Mahakumbh 2025: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डांसिंग क्वीन संगम में डुबकी लगाते दिखाई दे रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2025, 8:35 PM IST
Sapna Choudhary
Sapna Choudhary

Sapna Choudhary: हरियाणवी डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी ने हाल ही में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 में हिस्सा लिया और अपने अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा किया। फैंस के दिलों में अपनी अलग पहचान बना चुकी सपना ने कुंभ स्नान के दौरान का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे नाव पर बैठकर संगम नदी की खूबसूरत सैर करती नजर आ रही हैं।

हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए सपना ने लगाई डुबकी; देखें वीडियो

इस दौरान सपना ने ब्लैक एंड व्हाइट सूट पहना हुआ है और उनके चेहरे पर शांति और भक्ति की झलक साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में आगे उन्हें पूजा सामग्री के साथ संगम में डुबकी लगाते हुए देखा जा सकता है। हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए सपना ने इस पवित्र स्नान को अपनी आस्था का प्रतीक बताया।

सपना चौधरी ने पोस्ट के साथ लिखा, “कुंभ मेला सिर्फ एक धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि आत्मा को शुद्ध करने और जीवन में शांति पाने का अवसर है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि आपकी तीर्थयात्रा सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से परिपूर्ण हो।”

सपना चौधरी का ये अंदाज देख फैंस हुए गदगद

सपना चौधरी का यह सादगी भरा और भक्तिमय अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। लोग उनकी इस आस्था की सराहना करते हुए पोस्ट पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो के कमेंट में लिखा, ‘हर हर गंगे, हर हर महादेव’

सपना ने इस वीडियो के जरिए अपने फैंस को भी महाकुंभ की पवित्रता और महत्व से जोड़ा है। महाकुंभ के इस अनुभव ने एक बार फिर उनकी भक्ति और सादगी को दर्शाता है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रही है। उनका यह अंदाज न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि आध्यात्मिकता से भी जुड़ने का संदेश देता है।

Updated on:
25 Jan 2025, 8:35 PM IST
Published on: