
Seema Haider New Video: गैरकानूनी तरीके से भारत पहुंची पाकिस्तान की सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी की खूब चर्चा हो रही है। एक तरफ लोग दोनों का समर्थन कर रहे हैं तो दूसरी ओर सीमा के बारे में कई शक भी हैं। सीमा लगातार हिन्दू बन जाने और पाकिस्तान वापस ना भेजने की गुहार लगा रही है। वो पाकिस्तान वापस भेजे जाने पर खुद की जान को खतरा बता रही है। इसके साथ-साथ उसके मन में अपने देश के लिए प्यार भी फूट रहा है। सीमा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो पाकिस्तान झंडे को देखते हुए अपने देश को याद कर रही है।
नेपाल के रास्ते भारत आने वाली सीमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। सीमा के एक के बाद कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। सीमा का अब जो वीडियो सामने आया है, उसमें उसने 'मिस यू पाकिस्तान' लिखा है। वीडियो में सीमा वो पाकिस्तान को मिस करने की बात कह रही हैं। सीमा पाकिस्तान का झंडा देखकर भावुक भी हो रही है। हालांकि वीडियो के समय और सत्यता के बारे में अभी पुष्टि करना मुश्किल है।
सीमा की सच्चाई क्या है, उसकी जांच जारी
सीमा हैदर के कई डांस वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। कुछ वीडियो में सीमा घर में तो कुछ वीडियो में स्टेज पर भी डांस करती दिख रही है। इन तमाम वीडियो के सामने आने से सीमा की सच्चाई क्या है, इसका मामला और उलझता जा रहा है। कई एजेंसियां सीमा मामले की जांच कर रही है।, ऐसे में जब तक एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आता है, तब तक इस पर कुछ कहना जल्दीबाजी होगी।