OTT

The Family Star OTT Release: खत्म हुआ इंतजार, ओटीटी पर हिंदी में रिलीज होने जा रही ‘द फैमिली स्टार’

The Family Star OTT Release in Hindi: विजय देवरकोंडा- मृणाल ठाकुर की फिल्म द फैमिली स्टार OTT पर हिंदी में प्रीमियर होने के लिए तैयार है। आइए इसकी रिलीज डेट जानते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Jun 2024, 10:14 AM IST
the family star ott release in hindi
हिंदी में रिलीज हो रही 'द फैमिली स्टार'

The Family Star OTT Release: कॉमेडी-एक्शन ड्रामा फिल्म 'द फैमिली स्टार' ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म पहले से ही OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषा में मौजूद थी। अब यह फिल्म नए OTT प्लेटफॉर्म पर हिंदी वर्जन रिलीज होने वाली है।

OTT पर इस दिन रिलीज होगी 'द फैमिली स्टार'

फिल्म 'द फैमिली स्टार' ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर 28 जून को रिलीज होगी। इसकी जानकारी खुद जियो सिनेमा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। अगर आप ओटीटी पर देखने के लिए कुछ नया देख रहे हैं तो विजय और मृणाल की इस फिल्म को अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

'द फैमिली स्टार' के बारे में

'द फैमिली स्टार' फिल्म की कहानी गोवर्धन (विजय देवरकोंडा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक धार्मिक परिवार से आते हैं। गोवर्धन के पास एक ज्वाइंट फैमिली को पालने की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में एक दिन उसकी जिंदगी में नया मोड़ आता है, जब एक नई किराएदार, इंदु (मृणाल ठाकुर) उसके घर और जिंदगी में आती है। फिल्म में आगे इन्हीं दोनों की कहानी है, जो आपको देखनी चाहिए।

Updated on:
26 Jun 2024, 10:14 AM IST
Published on: