OTT

बॉक्स ऑफिस पर हुई ये 6 फिल्में फुस्स, OTT पर रिलीज होते ही काटा बवाल

These 6 Films That Performed Well At OTT: इन 6 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर जादू नहीं चल सका लेकिन ओटीटी पर स्ट्रीम होते ही ये फिल्में दर्शकों के दिलों पर छा गई। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।
2 min read
Jan 10, 2024
these_6_films_that_tanked_at_box_office_but_succeeded_on_ott_thappad_laal_singh_chaddha_to_laal_singh_chaddha.jpg
इन 6 फिल्मों का लागत तक वसूल करने में छूटे मेकर्स के पसीने ओटीटी पर हुई रिलीज तो मचा दिया गदर

These 6 Films That Performed Well At OTT: हर साल इंडिया में कई फिल्में रिलीज होती हैं। कुछ फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई करती हैं, और कुछ फिल्मों का बजट भी नहीं निकल पाता है। लेकिन इस समय ओटीटी का जमाना है। अगर कोई फिल्म थिएटर में फ्लॉप होती है तो उसके पास ओटीटी का ऑप्शन खुला रहता है। आज हम उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं जो थिएटरों में कमाल नहीं कर पाई, लेकिन जब ये ऑटीटी पर स्ट्रीम हुई, तो इन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।

Dhak Dhak: पिछले साल 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'धक-धक' में रत्ना पाठक शाह, संजना सांघी, दीया मिर्जा और फातिमा सना शेख थे। इस फीमेल फ्रेंडशिप पर आधारित फिल्म को नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया गया। यह फिल्म नेटफ्लिक्स की सबसे ज्यादा स्ट्रीम की जाने वाली फिल्मों में से एक थी।

An Action Hero: आयुष्मान खुराना की फिल्मों के बारे में कहा जाता है कि उनकी फिल्मे अपने बजट से ज्यादा की कमाई करती है, लेकिन आयुष्मान की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' सिनेमाघरों में उनका ये दबदबा कायम न रख सकी। लेकिन बाद में जब फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई, तो लोगों ने इसे काफी पसंद किया।

Sandeep Aur Pinky Faraar: परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर ने फिल्म 'इश्कजादे' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी, लेकिन जब यह जोड़ी दूसरी फिल्म के लिए साथ आई तो दर्शकों ने उन्हें सिरे से नकारा दिया। परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' सिनेमाघरों में फ्लॉप रही थी। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Thappad: इस लिस्ट में एक और फिल्म है, जिसका नाम 'थप्पड़' है, जिसमें तापसी पन्नू और दीया मिर्जा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को थिएटर में रिलीज होने में कोरोना काल की मार झेलनी पड़ी थी। फिल्म ने मात्र 43.77 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, लेकिन जब यह ओटीटी पर रिलीज हुई, तो इसने दर्शकों का दिल जीता। 'थप्पड़' ने अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होते हुए दर्शकों का भरपूर प्यार प्राप्त किया था।

Laal Singh Chaddha: आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का बॉक्स-ऑफिस पर बहुत बुरा हाल हुआ था। इसमें आमिर ने काफी पैसा और समय भी लगाया था, यह सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक नहीं चली। लेकिन 'लाल सिंह चड्ढा' जब नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई तो सबसे अधिक देखी जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई।

यह भी पढ़ें: OTT पर ‘डंकी’ इस दिन होगी रिलीज, जानिए किस प्लेटफॉर्म पर शाहरुख खान की फिल्म देगी दस्तक

Sonchiriya: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर और मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘सोनचिड़िया’ एक ऐसी फिल्म है जिसे क्रिटिक्स ने सराहा था, लेकिन इसकी बॉक्स-ऑफिस पर नकारात्मक प्रतिक्रिया आई थी। इस फिल्म को 22 करोड़ के बजट में बनाई गई थी और इसने बॉक्स-ऑफिस पर लागत की आधी कमाई भी नहीं की थी। हालांकि, जी5 पर इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

Updated on:
10 Jan 2024 02:28 pm
Published on:
10 Jan 2024 02:28 pm