OTT

वड़ा पाव गर्ल की बिग बॉस के घर में एंट्री से भड़की सीजन 13 की ये कंटेस्टेंट

Viral Vada Pav Girl: बिग बॉस OTT 3 के घर में चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल की भी एंट्री हुई है, लेकिन उनकी एंट्री पर शो की एक्स-कंटेस्टेंट ने सवाल खड़े किए हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2024, 9:07 AM IST
vada pav girl devoleena
इस टीवी एक्ट्रेस ने वड़ा पाव गर्ल की बिग बॉस के घर में एंट्री पर कसा तंज

Vada Pav Girl: बिग बॉस OTT 3 के घर में चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल की एंट्री हो चुकी है, लेकिन उनकी एंट्री पर शो की एक्स-कंटेस्टेंट ने सवाल खड़े किए हैं। यह एक्स-कंटेस्टेंट बिग बॉस सीजन 13 में नजर आ चुकी हैं। उस सीजन के विनर सिद्धार्थ शुक्ला थे। फिलहाल हम बात कर रहे हैं टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्य की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर तंज कसा है कि पहले शो की बात अलग थी और अब शो में जाने के तरीके अलग हो गए हैं।

एक्ट्रेस ने वड़ा पाव गर्ल की एंट्री पर कसा तंज

देवोलीना भट्टाचार्य ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा, 'जो लोग मुझसे पूछ रहे कि बिग बॉस में जाने के लिए क्या करना पड़ता है? कहां ऑडिशन देना पड़ता है? जवाब: वैसे हमारे टाइम ऐसा नहीं था। वक्त बदल गया है, जज्बात बदल गए हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'फिलहाल की कंडिशन को देखकर मैं कंफर्म हूं रास्ते पर लगातार एक महीने चिल्लाइए. झगड़ा कीजिए, 1-2 थप्पड़ जड़ देंगे तो पुलिस स्टेशन जाना पड़ेगा, जिससे आपकी पब्लिसिटी में चार चांद लग जाएगा। उसके बाद खुद को वायरल कीजिएगा। आजकल बहुत सारे माध्यम उपलब्ध हैं। व्लॉगर्स को बुला लीजिएगा आपका वीडियो बनाने के लिए और ड्रामा जरूरी है। ये सब होने के बाद जब आपको कोई गाली देने गले फिर समझ जाना आपका बिग बॉस में सेलेक्शन हो गया।'

यह भी पढ़ें: वड़ा पाव गर्ल ने इस शख्स की ली जगह, अब रो–रोकर मांग रहा इंसाफ

Updated on:
22 Jun 2024, 9:07 AM IST
Published on: