OTT

OTT Web Series: इस होली ओटीटी पर मचेगा धमाल, इस महीने रिलीज होगी एक से बढ़कर एक सुपरहिट वेब सीरीज और फिल्में

इस होली लोगों पर मनोरंजन का रंग चढ़ने वाला है क्योंकि इस वीक ओटीटी पर ये सुपरहिट फिल्में रिलीज हो रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2024, 7:27 PM IST
watch web series on holi

OTT Web Series: होली के रंग से पूरा बाजार और माहौल सज चुका है। होली (Holi 2024) का त्योहार मनाने के लिए कुछ लोग अपने घर पहुंच चुके हैं तो वहीं कुछ लोग अपनों से दूर रहकर होली सेलिब्रेट करेंगे। अगर आप सोच रहे हैं कि इतने लंबे वीकेंड पर आप घर पर बैठे-बैठे बोर हो जाएंगे तो ऐसा कुछ नहीं होने वाला। बिल्कुल सही सुना आपने, इस वीकेंड ओटीटी पर एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में रिलीज होने वाली है जिससे आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपके ये तीन दिन कैसे और कब निकल गए। चलिए आपको बताते हैं कि वो कौन सी फिल्में और सीरीज हैं जो इस महीने ओटीटी पर धूम मचा रही है।

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म फाइटर पर्दे पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म 21 मार्च को ओटीटी पर रिलीज होगी। ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ऑस्कर अवॉर्ड (Oscar Award Movie) में तहलका मचाने वाली फिल्म ओपनहाइमर अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। किलियन मर्फी (Cillian Murphy) ने लीड रोल निभाया है। फिल्म को सात ऑस्कर अवॉर्ड्स मिले। ये फिल्म आप 21 मार्च को जिओ सिनेमा (Jiocinema) पर देख सकते हैं।

ये फिल्म क्रांतिकारी उषा मेहता की बायोपिक है। इस फिल्म में सरा अली खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म उस महान क्रांतिकारी महिला की है जिन्होंने सीक्रेट रेडियो चलाकर ब्रिटिश हुकुमत की नाक में दम कर दी थी। ये फिल्म डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज की जा रही है।

यह साइंस फिक्शन (Science Fiction Series) टीवी सीरीज है, जिसमें बेनेडिक्ट वॉन्ग (Benedict Wang) जेस हॉन्ग और जोवन एडेपो ने लीड रोल्स निभाये हैं। ये फिल्म 21 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

सुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikant) की बेटी ऐश्वर्या के डायरेक्शन में बनी फिल्म 9 फरवरी को रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने को तैयार है। आप ये फिल्म 22 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Published on: