OTT

Randeep Hooda Movies on OTT: रणदीप हुड्डा की टॉप 5 मूवीज, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद

Randeep Hooda Birthday: एक्टर रणदीप हुड्डा का आज बर्थडे है। इस मौके पर आइए उनकी टॉप 5 मूवीज की लिस्ट जानते हैं, जिन्हें आप घर पर बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Aug 2024, 4:18 PM IST
randeep hooda
रणदीप हुड्डा

Randeep Hooda Birthday: रणदीप हुड्डा आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणदीप बॉलीवुड के दमदार एक्टर हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता है। एक्टर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक मूवीज दी है। आज रणदीप के जन्मदिन के मौके पर आइए हम आपको एक्टर की ऐसी 5 फिल्मों की लिस्ट बताते हैं, जिन्हें आप घर पर बैठकर OTT प्लेटफॉर्म पर एन्जॉय कर सकते हैं।

इंस्पेक्टर अविनाश

रणदीप हुड्डा की टीवी सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश ओटीटी पर मौजूद है। इसमें रणदीप ने एक पुलिस वाले का रोल निभाया है। इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

मर्डर 3

फिल्म मर्डर 3 में रणदीप हुड्डा ने विक्रम का किरदार निभाया है। विशेष बट्ट के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है, जिसे आप घर पर बैठकर देख सकते हैं।

किक

किक फिल्म में रणदीप ने एक पुलिस अधिकारी का रोल निभाया है। साजिद नाडियाडवाला के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान खान और जैकलीन भी हैं। इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

हाईवे

रणदीप हुड्डा और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म हाईवे 2014 में आई थी। इसमें रणदीप ने महावीर भाटी का रोल निभाया है। अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख डालें।

सुल्तान

फिल्म सुल्तान में सलमान खान, अनुष्का शर्मा और रणदीप हुड्डा हैं। इसमें एक्टर ने फतेह सिंह का रोल निभाया है। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Updated on:
20 Aug 2024, 4:18 PM IST
Published on: