OTT

OTT Release This Week: इस महीने ओटीटी पर धमाल मचा रही हैं ये वेब सीरीज, देखें लिस्ट

इस महीने ओटीटी पर रिलीज होगी एक से बढ़कर एक वेब सीरीज। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब ये सीरीज ओटीटी पर रिलीज होगी।
2 min read
• •
Updated: 5 Apr 2024, 4:50 PM IST
ott web series 2024
इस महीने ओटीटी पर धमाल मचा रही हैं ये वेब सीरीज

OTT Release This Week: ओटीटी पर वेब सीरीज देखने का क्रेज लोगों में बढ़ता जा रहा है। हर हफ्ते लोग कुछ नया देखना पसंद करते हैं। इस हफ्ते अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर थ्रिलर से लेकर रोमांटिक कॉमेडी जैसी मूवी और वेब सीरीज स्ट्रीम हुई हैं। लोग इन वेब सीरीज को खूब पसंद कर रहे हैं। पर्दे पर धूम मचाने के बाद सीरीज और फिल्में बड़े पर्दे पर अपना कमाल दिखाने के बाद ओटीटी पर रिलीज होगी।


शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सैनन (Kriti Sanon) की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया 5 अप्रैल को अमेजन प्राइम (Amazon Prime) पर रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहिद कपूर रोबोटिक साइंटिस्ट बने हैं और कृति सैनन रोबोट के किरदार में नजर आई हैं। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आया था।

एनिमेटेड फिल्म विश 3 अप्रैल को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। ये कहानी रोसास साम्राज्य की 17 वर्षीय लड़की आशा के जीवन पर आधारित है, जिसे अपने देश के अत्याचारी शासक के बारे में एक भयानक रहस्य का पता चलता है। ओटीटी पर ये वेब सीरीज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

ये एक साउथ कोरियन हॉरर थ्रिलर फिल्म है। इस सीरीज में कुछ पैरासाइट हिंसक तरीके से मानवों पर काबू पाकर ताकत हासिल करने लगते हैं। ये वेब सीरीज आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें:
OTT Web Series: असली खूंखार सीरियल किलर की कहानी पर बेस्ड है ये वेब सीरीज, देखने के बाद दहल जाएगा दिल

ये कहानी एक ऐसे लड़के की है जो काम की तलाश में मुंबई आता है लेकिन उसे नौकरी नहीं मिल पाती। पैसों के लिए वो लड़का लावारिस लाश उठाने लग जाता है। ये फिल्म 5 अप्रैल को जी 5 पर रिलीज होने वाली है।फर्रे (Farrey)

सलमान खान (Salman Khan) ने भांजी अलीजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) को फिल्म ‘फर्रे’ से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ये वेब सीरीज 5 अप्रैल को जी5 पर रिलीज होगी।

Published on: