
OTT Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ लोगों का क्रेज काफी बढ़ गया है। लोग सिनेमाघरों में जाने के बजाय घर में ही बैठकर सीरीज और फिल्में देखना पसंद करते हैं। अगर आप सीरियल किलर पर आधारित फिल्में और वेब सीरीज देखना चाहते हैं तो इस वीकेंड जबरदस्त कहानियां देख सकते हैं। इनमें से कुछ तो सच्ची कहानियों पर बनी हैं।आरोपी की घिनौनी मानसिकता और बेकार सिस्टम देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। अगर आप भी अपना वीकेंड मजेदार बनाना चाहते हैं तो आपको ये वेब सीरीज जरूर देखना चाहिए।
ये वेब सीरीज एक सच्ची घटना पर आधारित है। इस सीरीज में खूंखार महिला सीरियल किलर की कहानी दिखाई गई है जो मासूम और परेशान महिलाओं को टारगेट करती है और उन्हें मौत के घाट उतार देती है। पैसों के लिए ये औरत मंदिर को अपना ठिकाना बनाती है। ये वेब सीरीज आप zee 5 पर देख सकते हैं।
पोशम पा भारत की दो महिलाओं की सच्ची कहानी है जिन्हें फांसी की सजा हुई थी। दोनों महिलाओं पर 13 किडनैपिंग और 9 मर्डर के केस दर्ज हैं। इस वेब सीरीज को देखने के बाद आपका दिल दहल जाएगा।ये वेब सीरीज आप जी 5 पर देख सकते है।
फिल्म 'द स्टोनमैन मर्डर्स' सीरियल किलर स्टोनमैन पर आधारित है। स्टोनमैन किलर की पहचान अभी तक रहस्यमय बनी हुई है। यह भारतीय इतिहास की सबसे कुख्यात अनसुलझी हत्याओं में से एक है। साल 1989 के दौरान मुंबई में फुटपाथ पर सोने वाले नौ लोगों को नींद में पत्थर के कुचलकर हत्या कर दी। ये वेब सीरीज आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की फिल्म 'मैं और चार्ल्स' सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज के जीवन पर आधारित फिल्म है। चार्ल्स शोभराज को 'बिकिनी किलर' के नाम से जाना जाता था। उसने साल 1975 से 1976 तक उसने दक्षिण पूर्व एशिया के विभिन्न स्थानों में लगभग 12 लोगों की हत्या की। इनमें से चार्ल्स शोभराज ने दो ऐसी महिलाओं की हत्या की, जिनके शव फ्लोरल बिकनी में पाए गए। इसी वजह से किलर का नाम बिकनी किलर पड़ा। ये वेब सीरीज आप जी 5 पर देख सकते हैं।