OTT

मशहूर यूट्यूबर पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, शिकायत दर्ज

Harsha Sai: चर्चित यूट्यूबर हर्ष साई विवादों में घिर गए हैं। यूट्यूबर पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है।
2 min read
• •
Updated: 26 Sep 2024, 5:10 PM IST
Harsha Sai
Harsha Sai

Youtuber Harsha Sai Case: सोशल मीडिया स्टार हर्ष साई पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने दावा किया है कि यूट्यूबर हर्ष साई ने शादी करने के बहाने कथित रूप से धोखाधड़ी और शोषण किया है। महिला ने अपनी शिकायत हैदराबाद के नरसिंगी पुलिस में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Harsha-Sai

हैदराबाद के नरसिंगी पुलिस में मामला दर्ज, जानें पूरा मामला?

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि हम दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। फिर धीरे-धीरे हम अच्छे दोस्त बन गए। हम दोनों फिर एक प्रोजेक्ट प्रोजेक्ट पर काम करने लगे। लेकिन कुछ समय बाद प्रोजेक्ट का काम आगे बढ़ाने के लिए हर्ष ने मुझसे 2 करोड़ रुपए लिए थे। महिला ने आगे बताया कि उन्होंने पैसे तो लिए लेकिन वह उन पैसे का इस्तेमाल अपनी निजी जरूरतों के लिए करने लगे।

हर्ष साई ने महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाए

महिला ने शिकायत में दावा किया है कि सोशल मीडिया स्टार हर्ष साई ने उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए, जिनका इस्तेमाल हर्ष ने बाद में उनसे पैसे के लिए ब्लैकमेल करने के लिए किया था। फ़िलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इसमें किसी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। साथ ही मामले पर यूट्यूबर की टीम ने अभी तक इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही कोई सार्वजनिक बयान जारी किया है।

Updated on:
26 Sep 2024, 5:10 PM IST
Published on: