
गैंगस्टर ड्रामा सीरीज ‘AKKA’. फोटो में एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे (सोर्स-ANI/Netflix)
Gangster Drama Series AKKA Teaser Release: गैंगस्टर ड्रामा सीरीज देखने के शौकीन हैं। तो बस आपका इंतजार खत्म हुआ मिर्जापुर के बाद एक और धमाकेदार सीरीज ओटीटी की दुनिया में एक नई कहानी दस्तक देने जा रही है। इस बार पर्दे पर दो दमदार अभिनेत्रियां आमने-सामने नजर आएंगी। हम बात कर रहे हैं कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की आने वाली सीरीज ‘अक्का’ की। इस गैंगस्टर ड्रामा का टीजर रिलीज हो चुका है। इसके साथ ही मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। 1980 के दशक की कहानी पर बनी यह सत्ता, दुश्मनी और टकराव से भरपूर होने वाली है। ऐसे में दर्शकों की दिलचस्पी इस सीरीज को लेकर बढ़ गई है।
बता दें ‘नेटफ्लिक्स’ ने शनिवार को कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर ‘अक्का’ का टीजर जारी किया। इसके साथ ही सीरीज की प्रीमियर डेट का भी ऐलान किया गया। टीजर में कीर्ति सुरेश भवानी के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं, राधिका आप्टे रुद्र की भूमिका निभा रही हैं।
कहानी पेरनुरु नाम की जगह पर आधारित है। यहां दोनों महिलाओं का काफी प्रभाव दिखाई देता है। उनके विचार और हित अलग-अलग हैं। यही अंतर कहानी में टकराव पैदा करता है। टीजर से साफ है कि सीरीज में दमदार किरदारों के साथ सत्ता की लड़ाई भी देखने को मिलेगी। हालांकि, कहानी के कई अहम पहलुओं को अभी पर्दे में रखा गया है।
कीर्ति सुरेश ने अपने जन्मदिन पर सीरीज का टीजर रिलीज होने पर खुशी जताई। उन्होंने भवानी के किरदार को अपने करियर के सबसे खास और यादगार किरदारों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि दर्शकों से मिलने वाला प्यार उनके लिए हमेशा खास रहा है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट के टीजर के साथ जन्मदिन मनाना उनके लिए यादगार बन गया।
दूसरी ओर, राधिका आप्टे भी अपने किरदार रुद्र को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि रुद्र एक दिलचस्प किरदार है। वह अपने विश्वासों पर चलती है और अपने आसपास की दुनिया को चुनौती देती है।
बता दें ‘अक्का’ का निर्माण YRF एंटरटेनमेंट ने किया है। इस सीरीज से धर्मराज शेट्टी बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है। सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे के अलावा तन्वी आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।
सीरीज के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा, योगेंद्र मोगरे और अक्षय विधानी हैं। ‘अक्का’ का प्रीमियर 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि कीर्ति और राधिका की जोड़ी इस गैंगस्टर ड्रामा में दर्शकों पर कितना असर छोड़ती है।
Updated on:
17 Oct 2026 01:07 pm
Published on:
17 Oct 2026 12:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
