Dhruv Rathee Baby Boy: यूट्यूबर ध्रुव राठी के घर पर बच्चे की किलकारी गूंजी है। वह पापा बन गए हैं।
Youtuber Dhruv Rathee Baby Boy: फेमस यूट्यूबर ध्रुव राठी पापा बन गए हैं। शादी के 3 साल बाद उनकी पत्नी जूली एलबीआर ने बेटे को जन्म दिया है। यूट्यूबर ने इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर करते हुए बेबी की फोटो भी दिखाई है। ध्रुव ने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर की है, जिसमें से एक में वह अपने बेटे को गोद में लिए बैठे हैं और दूसरी में बच्चा सोता हुआ दिखाई दे रहा है।
ध्रुव राठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बेबी के साथ फोटो शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'हम अपने नन्हे बेटे का इस दुनिया में स्वागत कर रहे हैं।' ध्रुव राठी के इस पोस्ट पर उनके फैंस खूब बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अद्भुत खबर। आपको और आपकी वाइफ को खूब बधाई।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हार्दिक बधाई। आप दोनों के लिए बहुत खुशी है।'
ध्रुव राठी के इस पोस्ट पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें बधाइयां दे रहे हैं, जबकि कुछ नेगेटिव कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह बच्चा जन्म से ही मोदी विरोधी है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुबारक। आपके लाइफ में एक नया राहुल गांधी आया है। आशा है कि यह बच्चन का आईक्यू भी राहुल गांधी जैसा हो।'
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या का टूटा ‘सब्र का बांध’, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- फेक लोग…
ध्रुव राठी यूट्यूब के जरिए भारत में सामाजिक-राजनीतिक मामलों पर अपने विचार व्यक्त करते हैं। इसके अलावा वह एक ट्रैवल व्लॉग भी चलाते हैं, जिस पर वह अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हैं। उन्होंने अपनी जर्मन पार्टनर जूली एलबीआर के साथ 7 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 2021 में शादी की थी। शादी के 3 साल बाद अब ध्रुव की वाइफ ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।