पाकिस्तान

Pakistan में प्रतिबंधित आतंकी संगठन के 2 आतंकियों को CTD ने किया गिरफ्तार

HIGHLIGHTS पाकिस्तान ( Pakistan ) में आतंकवाद निरोधक अधिकारियों ने तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान ( Tehreek-e Taliban Pakistan ) से जुड़े प्रतिबंधित आतंकी समूह जमात उल अहरार ( JUA ) के दो आतंकवादियों को पंजाब प्रांत ( Punjab Province ) में गिरफ्तार किया है। एक गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग ( Counter Terrorism Department, CTD ) ने सोमवार को साहिवाल शहर में अभियान चलाते हुए आतंकियों को गिरफ्तार किया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2020, 10:58 PM IST
Pakistan Terrorist Arrest
CTD arrested 2 terrorists of banned terrorist organization in Pakistan

इस्लामाबाद। आतंकियों ( Terrorist ) पर कार्रवाई को लेकर दोहरा चरित्र दिखाने वाले पाकिस्तान ( Pakistan ) ने FATF की कार्रवाई से पहले आतंकवादियों ( Terrorism ) के खिलाफ कुछ कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी समूह के दो आतंकियों को गिरफ्तार ( Terrorist Arrest ) किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया है कि पाकिस्तान में आतंकवाद निरोधक अधिकारियों ने तहरीक-ए तालिबान ( Tehreek-e Taliban ) पाकिस्तान से जुड़े प्रतिबंधित आतंकी समूह जमात उल अहरार ( JUA) के दो आतंकवादियों को पंजाब प्रांत में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग ( Counter Terrorism Department, CTD ) ने सोमवार को साहिवाल शहर में अभियान चलाते हुए आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि आतंकवादियों ने शहर में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ( Law Enforcement Agencies ) के कर्मियों पर हमले की योजना बनाई थी। आतंकवादियों के पास हथियार और विस्फोटक सामग्री थी। गुप्त सूचना पर सीटीडी की टीम ने एक अभियान के तहत उनके ठिकाने पर छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। आतंकियों के पास एक हथगोला, एक पिस्तौल, विस्फोटक सामग्री, गोलियां और काफी धनराशि थी। अब दोनों से पूछताछ के लिए एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है।

बता दें कि पिछले सप्ताह सीटीडी ने लाहौर में जेयूए के एक आत्मघाती हमलावर को गिरफ्तार किया था। यह हमलावर एक बड़े हमले को अंजाम देने वाला था।

आतंकियों पर पाकिस्तान की कार्रवाई

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने बीते सप्ताह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ( UNSC ) की ओर से जारी आतंकी गतिविधियों में से जुड़े 88 नेताओं और आतंकवादी गुटों के आकाओं पर कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए। इसमें हाफिज सईद, मसूद अजहर, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ( Underworld don Dawood Ibrahim ) जैसे आतंकियों के नाम शामिल है। हालांकि जब दाऊद का नाम सामने आया और इसको लेकर पाकिस्तान का झूठ बेनकाब हुआ तो पाकिस्तान ने सफाई देते हुए कहा कि दाऊद पाकिस्तान में नहीं है।

आधिकारिक रूप से दाऊद इब्राहिम का पता जारी करते हुए पाकिस्तान ने कहा था कि दाऊद कराची में क्लिफ्टन सऊदी मस्जिद के पास व्हाइट हाउस में रहता है। इसके अलावा पाकिस्तान ने दाऊद के दो और पते भी जारी किए। दाऊद इब्राहिम का दूसरा पता- मकान नंबर 37, 30वीं स्ट्रीट, डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी, कराची है। वहीं दाऊद का तीसरा ठिकाना कराची ( Karachi ) के नूराबाद में है। पाकिस्तान ने कहा है कि जल्द ही इस आतंकवादी पर कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
25 Aug 2020, 10:58 PM IST
Published on: