पाकिस्तान

आर्थिक मदद रुकने से बौखलाया पाकिस्तान, बोला- ट्रंप के ट्वीट का जल्द ही देंगे जवाब

अमरीकी द्वारा आर्थिक मदद रोके जाने से पाकिस्तान बौखला गया है। ट्रंप के ट्वीट का जवाब देते हुए पाक के विदेश ने कहा कि हम इसका जल्द ही जवाब देंगे।

2 min read

इस्लामाबाद: अमरीकी द्वारा पाकिस्तान को आतंक का पनाहगार और आर्थिक मदद रोके जाने से पाक बौखला गया है। ट्रंप के ट्वीट का जवाब देते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि इंशाल्लाह.. हम इसका जल्द ही जवाब देंगे।


दुनिया को बताएंगे सच
अमरीका की ओर से आर्थिक मदद रोके जाने के बाद पाकिस्तान सरकार में खलबली मच गई। आनन फानन में पाकिस्तानी पीएम शाहिद खाकान अब्बासी ने एक आपात बैठक बुलाई गई। इसके बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने ट्वीट में लिखा 'हम राष्ट्रपति ट्रंप के ट्वीट का जल्दी ही जवाब देंगे। इंशाल्लाह.. दुनिया को सच का पता चलना चाहिए। तथ्य और कल्पनाओं का अंतर लोगों को मालूम होना चाहिए।

ये भी पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- पाकिस्तान ने हमें 15 साल मूर्ख बनाया, उसे आर्थिक मदद देना बेवकूफी

अमरीका ने रोकी पाकिस्तान की मदद
बता दें कि नए साल के पहले ही दिन पाकिस्तान को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। अमरीका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली वित्तीय मदद को रोकने का ऐलान कर दिया है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस बात की जानकारी दी है। ट्रंप ने कहा पाक ने हमें 15 साल से सिर्फ झूठे आश्वासन दिए हैं।

ट्रंप ने कहा- पाक ने सिर्फ धोखा दिया
डोनाल्ड ट्रंप ट्विटर पर लिखा है कि पिछले 15 साल में पाकिस्तान को अमरीका ने 33 बिलियन डॉलर की मदद की है। इसके बदले हमें सिर्फ झूठे आश्वासन और धोखे के अलावा कुछ नहीं मिला है। पाकिस्तान आज भी आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगार है। पाक ने हमारे नेताओं को सिर्फ मूर्ख बनाया है। जिन आतंकवादियों को हम अफगानिस्तान में पकड़ रहे हैं, वो पाक के लिए स्वर्ग है। लेकिन अमरीका अब पाकिस्तान की वित्तीय मदद नहीं करेगा।


पहले ही रोकी जा चुकी है 163 करोड़ की राशि
गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त में भी अमरीका ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 163 करोड़ की राशि रोक चुका है। इसके साथ ही ये चेतावनी भी थी कि, आने वाले दिनों में अगर पाकिस्तान ने आतंकवाद पर लगाम नहीं लगाया तो हर तरह की मदद रोक दी जाएगी। 2002 से अबतक अमरीका ने पाकिस्तान को 2 लाख 10 हजार करोड़ की मदद कर चुका है।

ये भी पढ़ें

कोस्टारिका में विमान दुर्घटनाग्रस्त, प्लेन में सवार सभी यात्रियों की मौत
Updated on:
02 Jan 2018 08:00 pm
Published on:
01 Jan 2018 08:54 pm
Also Read
View All