पाकिस्तान

Pakistan के 100 से ज्यादा सांसद-विधायक कोरोना संक्रमित, रेल मंत्री से स्पीकर तक हो चुके हैं वायरस के शिकार

HIGHLIGHTS पाकिस्तान ( Pakistan ) के 100 से अधिक सांसद और विधायक अब तक कोरोना वायरस ( Coronavirus ) की चपेट में आ चुके हैं। पाकिस्तान के संसदीय सचिवालय ( Parliamentary secretariat ) के मुताबिक, 342 सदस्यों वाली संसद के करीब एक तिहाई सदस्य कोरोना से संक्रमित ( Corona infected ) हुए हैं। सत्ताधारी इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ( Tehreek-e-Insaf ) के सबसे ज्यादा 38 सांसद संक्रमित हैं। वहीं मुख्य विपक्षी दल पीएमएलएन के 27, बेनजीर भुट्टो की पार्टी पीपीपी के 23 नेता संक्रमित हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2020, 8:13 PM IST
pakistan coronavirus
Pakistan: More than 100 MP-MLAs tested Corona positive including railway minister to speaker

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में लगातार कोरोना ( coronavirus In Pakistan ) के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आलम ये है कि देखते ही देखते पाकिस्तान में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3400 पार हो चुकी है, वहीं संक्रमितों ( Corona Infected ) की संख्या भी 1.60 लाख से अधिक हो चुकी है। सबसे बड़ी बात ये है कि पाकिस्तान के 100 से अधिक सांसद और विधायक इस कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

पाकिस्तान की मौजूदा संसद के अंदर मौजूद कई मंत्री और नेता कोरोना पॉजिटिव ( Corona Positives ) पाए गए हैं, इसमें रेल मंत्री से लेकर स्पीकर तक शामिल हैं। इसके अलावा सत्ताधारी पार्टी से लेकर विपक्ष के कई नेता कोरोना संक्रमित हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में करीब 100 से ज्यादा सांसद-विधायक कोरोना संक्रमण ( MP and MLA Infected With Coronavirus ) की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना से संक्रमित होने वाले वीआईपी नेताओं में दो पूर्व प्रधानमंत्री- युसूफ रजा गिलानी और शाहिद खाकन अब्बासी भी शामिल हैं।

रेल मंत्री से लेकर स्पीकर तक कोरोना संक्रमित

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के रेल मंत्री ( Rail Minister ) से लेकर सदन के अध्यक्ष तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। रेल मंत्री शेख रशीद, स्पीकर असद कैसर, संसद में विपक्ष के नेता और नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ और गृह राज्य मंत्री शहरयार खान अफरीदी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बता दें कि शाहबाज शरीफ पंजाब के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

पाकिस्तान के संसदीय सचिवालय के मुताबिक, 342 सदस्यों वाली संसद के करीब एक तिहाई सदस्य कोरोना से संक्रमित हुए हैं। हालांकि अभी कई सांसद और नेता ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने संक्रमित होने के बारे में जानकारी नहीं दी है। कई नेता और मंत्री खुद ही होम क्वारंटाइन में चले गए हैं। सचिवालय के मुताबिक संसद में काम करने वाले करीब 40 कर्मचारी भी कोरोना से संक्रमति हैं।

बताया गया है कि अभी तक सत्ताधारी इमरान खान ( Imran Khan ) की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ( PTI ) के सबसे ज्यादा 38 सांसद संक्रमित हैं। वहीं मुख्य विपक्षी दल पीएमएलएन के 27, बेनजीर भुट्टो की पार्टी पीपीपी के 23 नेता संक्रमित हैं। बता दें कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस की चपेट में आकर अब तक छह सांसदों, विधायकों की जान जा चुकी है।

पाकिस्तान में अब तक 3417 की मौत

आपको बता दें कि पाकिस्तान में कोरोना वायरस ( pakistan Coronavirus ) से शनिवार तक मरने वालों की संख्या 3417 तक पहुंच गई है, जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 1,73,856 हो गई है। पाकिस्तान के सिंध में सबसे अधिक 67353, पंजाब में 64216, इस्लामाबाद में 10279, बलुचिस्तान में 9162, खैबर पख्तूनख्वाह में 20790 मामले अब तक सामने आ चुके हैं। वहीं पूरे देश में अब तक 63054 लोग रिकवर हो चुके हैं।

Updated on:
20 Jun 2020, 8:13 PM IST
Published on: