दुनियाभर में मनाया गया ईद-उल-फितर का पर्व। पीएम इमरान खान की नमाज पढ़ते हुए तस्वीरें आई सामने। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के साथ कई देशों के राजनयिकों ने पढ़ी नमाज।
इस्लामाबाद। दुनियाभर में बुधवार को मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर ( Eid-Ul-Fitr ) का पर्व हर्ष के साथ मनाया गया। इस विशेष त्योहार पर पाकिस्तान ( Pakistan ) में भी जश्न मनाया गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ( Imran Khan ) ने इस्लामाबाद में एक मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ी और फिर देशवासियों को ईद की बधाई दी। ट्वीट करते हुए इमरान खान ने लिखा 'मेरे पाकिस्तानियों को ईद मुबारक। आप सभी को ईद की शुभकामनाएं। हम सभी अपने समाज के गरीब तबके पर कम से कम बोझ डालते हुए अपने आर्थिक संकट को दूर करने के लिए एकजुट राष्ट्र के रूप में खड़े होने का संकल्प लें।’ बता दें कि पाकिस्तान मौजूदा समय में आर्थिक संकट से गुजर रहा है।
कई देशों के राजनियकों ने राष्ट्रपति के साथ पढ़ी नमाज
ईद के इस पावन मौके पर इस्लामाबाद स्थित कई देशों के दूतावासों ने भी हिस्सा लिया। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के साथ कई देशों के राजनयिकों ने फैजल मस्जिद में नमाज पढ़ी। इस विशेष अवसर पर कराची में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह के समय 21 तोपों की सलामी दी गई। कराची के पुराने पोलो ग्राउंड ( गुलशन-ए-जिन्ना) में नमाज का मुख्य कार्यक्रम रखा गया। बता दें कि खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार को ही ईद का त्योहार मना लिया गया था। स्टेट गवर्नर ने यह ऐलान किया था कि रमजान के बाद पहला दिन ही ईद माना जाएगा।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.