पाकिस्तान

PM इमरान खान ने पेश की मिसाल, अमरीका दौरे में नवाज शरीफ से 8 गुना कम किया खर्च

इमरान खान पहली बार 21 जुलाई को तीन दिनों के आधिकारिक दौरे पर अमरीका गए थे इमरान खान ने अमरीका दौरे में 67,180 डॉलर खर्च किए हैं
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2019, 11:11 AM IST
 नवाज शरीफ, इमरान खान, आसिफ अली जरदारी

इस्लामाबाद। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लग रही है। आलम यह है कि गुरुवार को पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 117 रुपए तक पहुंच गई।

आर्थिक रूप से बदहाल हो रहे पाकिस्तान को बचाने के लिए पीएम इमरान खान ने एक मिसाल पेश की है। प्रधानमंत्री इमरान खान ( prime minister imran khan ) ने संयुक्त राज्य अमरीका की अपनी पहली यात्रा में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ( former PM nawaz sharif ) और पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ( former president Asif Ali Zardari ) की यात्राओं की तुलना में बहुत कम खर्च करके राष्ट्रीय खजाने के लाखों रुपए की बचत करके सादगी और तपस्या का उदाहरण दिया है।

इमरान खान की यात्रा में राष्ट्रीय किटी ( national kitty ) 67,180 डॉलर का खर्च आया है, जबकि 2009 में आसिफ जरदारी द्वारा खर्च किए गए 752,688 डॉलर और नवाज शरीफ द्वारा 2013 में अमरीका की यात्रा पर 549,853 डॉलर खर्च किए गए थे।

इमरान खान ने 11 गुना कम खर्च किया

पीएम इमरान खान ने संयुक्त राज्य अमरीका की अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा में आसिफ अली जरदारी से 11 गुना और नवाज शरीफ से आठ गुना कम खर्च किया है।

जरदारी की चार दिन की पहली आधिकारिक यात्रा (04-08 मई 2009 से) में 7,52,688 डॉलर खर्च किए गए थे। पहली अमरीका यात्रा के दौरान अफगानिस्तान में त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन मे भाग लेना और लंदन में दो दिन का स्थानांतरण शामिल है। जरदारी के साथ 26 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल साथ था।

नवाज शरीफ 44 सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ अमरीका की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा के साथ लंदन के तीन दिनों के निजी यात्रा में 549,853.82 डॉलर खर्च किए गए। वहीं इमरान खान की ने 27 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल के साथ आधिकारिक यात्रा की जिसमें 67,180.73 खर्च हुए।

'द न्यूज' को के मुताबिक, इमरान खान ने प्रतिनिधिमंडल के आवास पर 1,358,770 रुपए खर्च किए गए, जबकि उन्होंने खुद वाशिंगटन में पाकिस्तान दूतावास में रहने के लिए चुना, और परिवहन पर 1,92,120 रुपए किए गए, उपहारों पर 1414,000 रुपए, हवाई यात्रा पर 6,075,800 रुपए, अन्य खर्चों में 1,287,460 रुपए शामिल है। टिप्स में 706,001 रुपए और भोजन पर 1,389,077 रुपए खर्च किए। सबसे बड़ी बात कि किसी भी अधिकारी और उनके साथ आए मंत्रियों के लिए कोई टीए/डीए नहीं था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Updated on:
2 Aug 2019, 11:11 AM IST
Published on: