पाकिस्तान

पाकिस्तान: इमरान खान ने रोटी की बढ़ती कीमत पर जताई चिंता, सरकार करने जा रही ये उपाय

पीएम इमरान खान ने कैबिनेट बैठक में इस कदम को उठाने की घोषणा की पाक पीएम ने कहा, देश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए सरकार अहम निर्णय ले रही है
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2019, 5:14 PM IST
imran

इस्लामाबाद। गंभीर आर्थिक हालात से जूझ रहे पाकिस्तान में खाने को भी लाले पड़ गए हैं। इसको देखते हुए पीएम इमरान खान ने मंगलवार को रोटी की बढ़ रही कीमतों की समीक्षा की। उन्होंने इनकी कीमत पहले की तरह कम करने को कहा है। पीएम इमरान खान ने कैबिनेट बैठक में महंगाई को रोकने के लिए कई उपायों को लागू करने की घोषणा की।

कीमतों में वृद्धि का संज्ञान लिया गया

उन्होंने कहा कि देश को आर्थिक संकट से उबारने के लिए सरकार ने अहम निर्णय लिए हैं। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता में पीएम के विशेष सहायक डॉ फिरदौस आशिक एवान ने कहा कि बलूचिस्तान,वजीरिस्तान और रावलपिंडी में शहीदों के लिए प्रार्थना की गई।

एवान ने कहा कि सत्र के दौरान रोटी की कीमतों में वृद्धि का संज्ञान लिया गया। आदेश दिया गया कि पिछली कीमतों को बहाल किया जाए। उन्होंने आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) को इस संबंध में उपाय करने की सलाह भी दी।

जल्द कीमतों में सुधार करेंगे

गौरतलब है कि पाकिस्तान में जरूरी समानों की कीमतें आसमान छू रहीं हैं। लोगों को खरीदारी करना मुश्किल हो गया है। हाल ही में दूध के दाम 180 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। पाक पीएम इमरान खान ने लोगों से अपील की थी कि वह जल्द कीमतों में सुधार करेंगे।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
31 Jul 2019, 5:14 PM IST
Published on: