
पाली। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड [ Board of Secondary Education ] की ओर से दसवीं की परीक्षा [ 10th board exam ] गुरुवार सुबह से शुरू हो गई। इसमें जिले के 31 हजार 276 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। जिन्होंने परीक्षा में सवालों के जवाब लिखे।
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जगदीशचंद राठौड़ ने बताया कि माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर की परीक्षा के लिए इस बार जिले में 142 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें से उच्च माध्यमिक स्तर की परीक्षा 124 केंद्रों पर पहले ही शुरू हो चुकी है। दसवीं की परीक्षा इनके साथ ही 18 नए केंद्रों पर भी आयोजित हुई। जिले के 93 परीक्षा केंद्रों के प्रश्न पत्र पुलिस थाना में तथा गुण 49 केंद्रों के प्रश्न पत्र पुलिस चौकियों में रखगए थे। दसवीं बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च तक चलेगी जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा 3 अप्रैल तक आयोजित होगी।
कैमरे से रखी नजर, तैनात थे पुलिस के जवान
10वीं व 12वीं की परीक्षा के चलते जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर गड़बडिय़ां व नकल रोकने के लिए वीडियोग्राफी व सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही थी। हर परीक्षा केन्द्र पर एक-एक पुलिसकर्मी भी तैनात था। इसके अलाव बनाए गए उडऩ दस्तों ने भी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।