पाली

16 वर्षीय छात्र का पैर फिसलने से गिरा नहर में, रेस्क्यू जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

देर शाम तक सुराग नहीं मिलने पर प्रशासन ने लिया नहर बंद करने का निर्णय
2 min read
Dec 23, 2023
16 वर्षीय छात्र का पैर फिसलने से गिरा नहर में, रेस्क्यू जारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जवाई नहर में छात्र के डूबने की घटना को लेकर विरोध-प्रदर्शन करते ग्रामीण।

पाली जिले के सुमेरपुर के बलवना गांव में शनिवार दोपहर बाद जवाई नहर में स्कूली बच्चे के डूबने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद गोताखोरों की मदद से नहर में बलवना से कोलीवाडा तक परिजन बच्चे की तलाश करते रहे। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

सब इंस्पेक्टर ललिता मीणा ने बताया कि बलवना निवासी आकाश पुत्र दुर्गाराम देवासी की जो 11वीं कक्षा का छात्र था। जो घर के पीछे से गुजर रही जवाई नहर आर.डी. 7000 के नजदीक जहां पास में स्थित एक मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान हाथ मुंह धोने एवं पानी पीते वक्त पैर फिसलने से नहर में गिर गया जिसे दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के कारण वह आंखों से ओझल हो गया। सूचना पर तहसीलदार प्रांजल कंवर, वृताधिकारी भूपेंद्र सिंह, जवाई बांध चौकी प्रभारी श्याम सिंह सहित जल संसाधन विभाग के अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से छात्र को ढूंढने का प्रयास देर शाम तक किया लेकिन देर शाम तक नहर में दुबे छात्र का सुराग नहीं लगने के कारण उच्च अधिकारी एवं प्रशासन अधिकारियों की सहमति के उपरांत नहर को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया।

नहर में डुबे स्कूली छात्रों को ढूंढने के लिए नहर को किया बंद
जवाई नहर से सिंचाई के लिए दूसरी पाण का पानी दिया जा रहा है। उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल ने बताया कि स्कूली छात्र की तलाश को लेकर नहर को बंद करने का निर्णय किया है। जवाई नहर खंड सुमेरपुर अधिशाषी अभियंता गंगाराम सुथार ने बताया कि जवाई मुख्य नहर बलाना के पास आकर.डी. 7000 के नजदीक नहर में स्कूली छात्र के गिरने की सूचना पर उच्च अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की सहमति उपरांत जवाई नहर को रविवार सुबह 3 बजे तक पूर्ण रूप से बंद कर दी जाएगी ताकि युवक की तलाश नहर में की जा सके। जिसमें बताया कि जिन किसानों की बाराबंदी का समय नहर बंद होने के कारण प्रभावित होगा उनका समय बाराबंदी में आगे बढ़ा दिया जाएगा।

आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
नहर में डूबे स्कूली छात्र को लेकर ग्रामीणों ने नहर को बंद करने के लिए प्रदर्शन कर रोड जाम किया। जहां पर उच्च अधिकारियों की समझाइस के बाद रोड को खोल दिया गया, हालांकि प्रशासन ने नहर में डूबे छात्र की तलाश को लेकर नहर बंद करने का निर्णय लिया।

Published on:
23 Dec 2023 08:02 pm
Also Read
View All