
Bसोजत रोड (पाली) @ पत्रिका. Bक्षेत्र के सवराड़ ग्राम पंचायत के रिसानिया गांव में मंगलवार रात पैंथर ने एक बाड़े में घुसकर दो बछड़ों को अपना शिकार बना लिया। इसमें से बछड़े को खूंटे सहित करीब 50 फीट दूर तक ले गया। बाड़े के चारों ओर तारबंदी होने से बछड़ा तारों में फंस गया और पैंथर उसे बाहर नहीं निकाल सका।
उपसरपंच भंवरलाल भायल ने बताया कि प्रकाशचंद्र जांगिड़ के बाड़े में पैंथर के घुसने और बछड़ों के शिकार की सूचना मिलने पर सोजत रोड थाना पुलिस, वन विभाग की टीम, पशु चिकित्सक, पटवारी और ग्राम विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटना की रिपोर्ट तैयार की। वन विभाग की टीम ने आसपास के वन ओरण क्षेत्र में गश्त कर पैंथर के पगमार्क के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
मौके पर वन विभाग अधिकारी राजकुमार व मुकेश कुमार, पशु चिकित्सक आशीष पुनिया, पटवारी कैलाश मेघवाल, प्रशासक ममता महेंद्र प्रजापत, ग्राम विकास अधिकारी विकास सम्बल और सहित अन्य मौजूद रहे।