VIDEO : अवैध खनन के दौरान हादसा, मां-बेटे की मौत

- मजदूर के रूप में काम कर रहा था परिवार, बाल-बाल बचा मृतका का पति
less than 1 minute read
Jun 08, 2016
Feature image

पाली.
जिले के सेवाड़ी इलाके में बुधवार देर शाम अवैध खनन के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली भरते समय मिट्टी में दबने से सौतेले मां-बेटे की मौत हो गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद आसपास के लोगों ने शव निकाला।
कटारगढ़ पहाड़ पर अवैध खनन के दौरान एक परिवार श्रमिक के तौर पर काम कर रहा था। अचानक एक पेड़ गिर गया और मिट्टी खिसकने लगी। मौके पर मौजूद वालकी पत्नी किशोर प्रजापत और उसका सौतेला पुत्र सत्रह वर्षीय भावेश वहां दब गए। जबकि किशोर प्रजापत मौके से निकलने में सफल रहा। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग छूटा। मृतक भावेश की सगी मां की मौत पूर्व में हो चुकी। किशोर प्रजापत ने बताया कि उसके बेटे ने हाल ही में बारहवीं परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

Published on:
08 Jun 2016 10:03 pm