8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को ठोका, चार छात्र-छात्राएं घायल

कटघोरा-पेंड्रा मार्ग पर ग्राम लहंगाबहरा के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को ठोकर मार दिया। घटना में बाइक सवार चार छात्र घायल हो गए। सभी को कटघोरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Piyushkant Chaturvedi

Jan 03, 2017

Imposed the bike speeding Bolero, four students in

Imposed the bike speeding Bolero, four students injured

कोरबा.
कटघोरा-पेंड्रा मार्ग पर ग्राम लहंगाबहरा के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को ठोकर मार दिया। घटना में बाइक सवार चार छात्र घायल हो गए। सभी को कटघोरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है।


घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। बाइक सीजी 12 एएल 0155 से दो छात्र और दो छात्राएं कटघोरा जा रही थे। रास्ते में ग्राम लहंगाबहरा के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को ठोकर मार दिया। घटना में बाइक सवार चार छात्र-छात्राओं को गंभीर चोटें आई। सभी सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सड़क किनारे लेटाया। इस बीच कटघोरा थाना और जटगा चौकी पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी भी पहुंंची।


स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को कटघोरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। बाइक रतन गोंड चला रहा था। पीछे में कक्षा नौवीं की छात्रा निर्मला कुमारी, 10वीं की छात्रा लक्ष्मी और कक्षा चौथी में पढऩे वाला राजेंद्र कुमार बैठा था। पुलिस ने बोलेरो सीजी 12 डी 9366 को पकड़ लिया है। चालक सैयद सिद्दी को गिरफ्तार किया है। चालक के खिलाफ जटगा चौकी में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है। घायल छात्र छात्राएं कटघोरा के सरकारी स्कूल जा रहे थे। रास्ते में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। घायल पसान के निवासी बताए जा रहे हैं।