पाली

नाबालिग को पंजाब ले जाकर चार माह तक किया बलात्कार, बालिका दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

- पुलिस ने आरोपी को पंजाब के लुधियाना से किया गिरफ्तार- बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द

less than 1 minute read
Jul 15, 2021
नाबालिग को पंजाब ले जाकर चार माह तक किया बलात्कार, बालिका दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

पाली/बाबरा। जिले के रास थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को शादी की नियत से बहला-फुसलाकर पंजाब भाग कर ले जाने और वहां चार माह तक बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया। बालिका को भी दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया है।

रास थानाप्रभारी सुरेन्द्र कुमार दुगस्तावा ने बताया कि रास थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक जने ने 3 मार्च को रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बहन 28 फरवरी बिना बताए घर से निकल गई। पड़ताल में सामने आया कि आरोपी कठमोर निवासी अशोक (24) पुत्र मुलाराम रेगर उसे पंजाब के लुधियाना शहर भगाकर ले गया।

वहां आरोपी अशोक रेगर ने नाबालिग के साथ चार माह से लगातार यौन शोषण करता रहा। पुलिस टीम ने लुधियाना शहर के होटलों, ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, झुग्गी-झोपडिय़ों सहित कई स्थलों पर तलाश कर युवक को पकड़ा। जबकि पीडि़ता को लुधियाना से लाकर परिजनों को सुपुर्द किया। आरोपी को न्यायालय ने रिमाण्ड पर भेज दिय्

Published on:
15 Jul 2021 09:10 pm
Also Read
View All