पाली

पाली में UDH मंत्री खर्रा के कार्यक्रम में गजब वाकया! टॉयलेट में धोए गए जूठे कप, VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

UDH Minister Jhabar Singh Kharra: भजनलाल सरकार का एक साल पूरा होने पर पाली जिले में एक प्रोग्राम हुआ। इस दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसकी चर्चा प्रदेशभर में हो रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Dec 2024, 7:09 PM IST

UDH Minister Jhabar Singh Kharra: राजस्थान में भजनलाल सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है। इस उपलक्ष में कई जिलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी कड़ी में बीते गुरुवार को पाली जिले में भी प्रोग्राम हुआ। इस दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसकी चर्चा प्रदेशभर में हो रही है। क्यों कि जिले की बांगड़ कॉलेज में हुए कार्यक्रम में मेहमानों को चाय पिलाने के बाद दो कर्मी टॉयलेट में झूठे कप धोते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

दरअसल, राजस्थान सरकार का एक साल पूरा होने पर एक कार्यक्रम में UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा गुरुवार को पाली की बांगड़ कॉलेज पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में मंत्री, कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों को चाय पिलाई गई। बताया जा रहा है कि मेहमान ज्यादा थे औऱ कप कम पड़ गए। इसके बाद कर्मियों ने कॉलेज के प्राचार्य रूम के पास बने मूत्रालय में ही कप धो डाले।

कप धोने के दौरान एक रिपोर्टर वहां पहुंच गए और उनसे पूछा कि मूत्रालय बंद है क्या सर? तब उन्होंने कहा- नहीं आप कर लीजिए…और वे वहीं पर कप धोते रहे। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें, इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा के साथ-साथ कलेक्टर लक्ष्मी नारायण मंत्री, आईजी प्रदीप मोहन शर्मा, एसपी चूनाराम जाट सहित कई अन्य अधिकारी और नेता शामिल हुए थे।

यहां देखें वीडियो-

Updated on:
13 Dec 2024, 7:09 PM IST
Published on: