पाली

पाली में कल से अमृता हाट मेला, लुभाएंगे हस्तशिल्प उत्पाद

-पाली के बांगड़ स्कूल मैदान में लगाए गए अमृत हाट मेले [ Amrit Haat Fair ] की तैयारियां पूरी
less than 1 minute read
Feb 11, 2020
पाली में कल से अमृता हाट मेला, लुभाएंगे हस्तशिल्प उत्पाद
पाली में कल से अमृता हाट मेला, लुभाएंगे हस्तशिल्प उत्पाद

पाली। जिला स्तरीय चतुर्थ अमृता हाट मेले का आगाज 12 फ रवरी को बांगड़ स्कूल मैदान में होगा, जिसका समापन 16 फरवरी को होगा। इसमें महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से निर्मित सामग्री की करीब 50 से अधिक स्टॉल्स लगाई जाएगी।

महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक भागीरथ ने बताया कि मेले में भाग लेने वाले स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को नि:शुल्क स्टॉल्स के साथ आवासीय व्यवस्था, भोजन, यात्रा भत्ता उपलब्ध करवाया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक चलेगा।

मन भाएगी चूडिय़ां और कोटा डोरिया की साडिय़ां
इसमेें लाख की चूडिय़ों के साथ ही हाथों से निर्मित मौजड़ी, पेपर मेशी, आर्टीफि शियल फ्लोवर्स, आर्टीफि शियल ज्वैलरी, वस्त्र उत्पाद जैसे कशीदाकारी, पेचवर्क, कांच जड़ाई, वुडन क्राफ्ट, कोटा डोरिया, बंधेज लहरिया, बाड़मेरी अजरक प्रिन्ट चद्दरें आदि मन को लुभाएगी। इसके साथ ही सोजत की मेहंदी व अथाणा की मिर्ची का अचार व खाद्य वस्तुओं की स्टॉल्स भी रहेगी।

निश्चित खरीदारी पर मिलेगा कूपन
ग्राहकों द्वारा न्यूनतम 300 रुपए की खरीदारी करने पर कूपन जारी किया जाएगा। लॉटरी द्वारा कूपन निकालकर प्रथम तीन विजेता को क्रमश: 500, 300, 200 की खरीदारी विभाग के स्तर से किसी भी स्टॉल्स से नि:शुल्क करवाई जाएगी। वहीं प्रतिदिन मनोरंजन के लिए शाम को संगीत संध्या के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

Updated on:
11 Feb 2020 08:38 pm
Published on:
11 Feb 2020 08:38 pm