पाली

rape case : अलवर कांड के बाद पाली पुलिस दिखी एक्शन मोड में, देखें क्या हुआ आरोपियों का हाल…

- घर पर नौकरी करता रहा, मालिक की पुत्री से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
less than 1 minute read
May 16, 2019
Arrested in rape case in Pali
rape case : अलवर कांड के बाद पाली पुलिस दिखी एक्शन मोड में, देखें क्या हुआ आरोपियों का हाल...

पाली।Alwar rape case के बाद पुलिस महिला अपराधों को लेकर गंभीर हो गई है। पुलिस ने गुरुवार को शहर सहित जिले में दर्ज बलात्कार के मामलों में तुरंत कार्रवाई की। एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि ऐसे मामलों को लेकर पुलिस गंभीर है, लेकिन निष्पक्ष जांच किए जाने के बाद गिरफ्तारी की जा रही है। कोतवाली थाने के जोधपुरिया बास इलाके में एक युवक एक जने के घर पर नगीने लगाने का पिछले कई सालों तक काम करता रहा, युवक ने अब अलग होने के बाद मालिक की ही पुत्री से बलात्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी गंगाराम खावा के अनुसार भीतरी शहर के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसके घर पर पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी शेख मुशीर पुत्र सय्यद नगीने लगाने का काम करता था। पिछले दिनों वह अलग हो गया। युवक ने उसकी पुत्री के साथ बलात्कार किया। इस बीच परिजनों को भनक लग गई। आमजन व मोहल्लेवासियों की सहायता से आरोपी मुशीर को पकडकऱ पुलिस के हवाले कर दिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाभी से बलात्कार, देवर गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस के अनुसार झारखण्ड निवासी एक महिला अपने पति व देवर के साथ मंडिया रोड पर किराए के मकान में रहती है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके देवर अमर जीत यादव ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया।

छेड़छाड़ के मामले में नाबालिग संरक्षण में
कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में नाबालिग को संरक्षण में लिया है।

Published on:
16 May 2019 10:39 pm