पाली

video…चांदराई चौकी के कांस्टेबल की पिटाई

-पावटा(आहोर)निवासी एक युवक की हुई पहचानतीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज
2 min read
Mar 16, 2019
pali patrika
video...चांदराई चौकी के कांस्टेबल की पिटाई

तखतगढ़. कस्बे मे जोगणी गली एटीएम के बाहर पैसे निकालने की बात पर तीन युवकों ने चांदराई पुलिस चौकी के कांस्टेबल की पिटाई कर दी। मारपीट में घायल कांस्टेबल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सुमेरपुर रेफऱ किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों में से एक युवक की पहचान जालोर जिले के आहोर उपखंड के पावटा निवासी दलपतसिंह राजपूत के रूप में की है। पुलिस ने उन्हें शांति भंग के आरोप में उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि भरतपुर जिले के जरेरा थाना क्षेत्र के नागोड़ा निवासी व चांदराई चौकी कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार पुत्र ईतवारी जाटव ने रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया किजालोर के जिला सत्र न्यायाधीश के आदेश पर दो जनों के वारंट तामिल करवाने के लिए चौकी क्षेत्र के नारवणा व रोड़ला होते हुए तखतगढ़ पहुंचा था। इस दरम्यान कार लेकर एटीएम में पहुंचे वहां उसके साथ तीन जनों ने मारपीट की। इस पर राहगीरों ने उसे तीनों युवकों से छुड़ाया।
पुलिस ने मारपीट, अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम व राजकार्य बाधा पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच पत्रावली सीओ सुमेरपुर निशांत भारद्वाज को सौंपी है।

........

दो अभियुक्तों को तीन साल का कारावास

देसूरी. देसूरी न्यायालय के न्यायिक मजिस्ट्रेट पीयूष जैलिया ने शराब तस्करी के मामले में सुनवाई पूरी करते हुए दो अभियुक्तों को तीन साल के कारावास व दो-दो हजार रुपए के जुर्माने की सजा से दण्डित किया। सहायक लोक अभियोजक अधिकारी मेघ सिंह भाटी ने बताया कि देसूरी पुलिस ने १३ मई १९९९ को अवैध शराब से भरा एक मिनी ट्रक पकड़ा था। इस प्रकरण में मुकेश पुत्र छोगाराम भील निवासी रानी स्टेशन व दिनेश पिसाजी मेघवाल निवासी जवाई बांध को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ देसूरी न्यायालय में चालन पेश किया था। इस प्रकरण की सुनवाई पूरी करते हुए न्यायालय ने दोनों अभियुक्तों को तीन वर्ष का कठोर कारावास और दो-दो हजार का जुर्माना की सजा से दण्डित किया।

Published on:
16 Mar 2019 01:51 pm