
पाली जिले के सुमेरपुर कस्बे के उषापुरी गेट के सामने रविवार शाम को बाइक सवार दो बदमाशों ने दूसरी बाइक सवार युवकाें पर धारदार हथियार हमला कर दिया। घटना में एक युवक घायल हाे गया। घटना के बाद कस्बे में सनसनी फैल गई।
बड़गांव निवासी राज्यवर्धनसिंह पुत्र कालूसिंह राजपूत ने रिपाेर्ट कि मैं व मेरा दाेस्त भरत कुमार व ललित देवासी रविवार शाम करीब 5 बजे बाइक पर सवार होकर सुमेरपुर बाजार की ओर जा रहें थे। इस दौरान उषापुरी गेट के सामने पीछे से बाइक लेकर आ रहे नारायण देवासी व भीमाराम देवासी ने हमारी बाइक काे टक्कर मार दी। जिससे हम तीनाें निचे गिर गए। उसके बाद दोनों धारदार हथियार से हमला करने लगे।
हमलावराें ने भरत कुमार पर कुल्हाडी से हमला किया। इतने में मैने बचाव के लिए हाथ बीच में डाला तो मेरे हाथ के लग गई। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चंपावत ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपी पालड़ी जोड़ निवासी नारायणलाल देवासी व व नेतरा निवासी भीमाराम की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।