पाली

पाली में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ बोले: ट्रंप की चौधराहट खतरे में, अंधाधुन कर रहे आत्मघाती निर्णय

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की पत्रिका से बातचीत

2 min read
Aug 10, 2025
पत्रिका से बातचीत करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़।

पाली। अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप दुनिया में चौधराहट करना चाहते है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का व्यक्तित्व जिस तरह से निखरकर आया है। उनको कई देशों ने अपने राष्ट्र का सर्वोच्च समान दिया है। उससे ट्रंप को भय सता रहा है। उसे अपनी चौधराहट की कुर्सी हिलती दिख रही है। इसी कारण वह अंधाधुन आत्मघाती निर्णय कर रहे हैं। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने शनिवार को पत्रिका से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि ट्रंप के टैरिफ लगाने के बावजूद हम संभल जाएंगे

हम बना रहे उच्च श्रेणी के शस्त्र

उन्होंने कहा कि अमेरिका शस्त्र अधिक बेचता है। हमने अमेरिका से उच्च श्रेणी के शस्त्र बनाने शुरू कर दिए है। उसे लगा कि अब भारत हमसे शस्त्र नहीं खरीदेगा। ट्रंप टैरिफ का कुछ असर राजस्थान के टैक्सटाइल उद्योग पर पड़ेगा। वैसे यह ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। हमारी सरकार इस पर समीक्षा कर रही है। ट्रंप ने यह सनकी दिमाग से निर्णय अमेरीका के नागरिकों के लिए भी दुर्भाग्यपूर्ण है।

पहले भी लगाए प्रतिबंध

उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुत बड़ा बाजार है। हम अपना उत्पादन बढ़ाएंगे। आत्मनिर्भर बनेंगे। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय भारत पर दुनिया ने प्रतिबंध लगाए थे। उनको कुछ समय बाद पीछे हटना पड़ा। अब फिर अमेरिका को हटना होगा। हमारा देश कूटनीतिक व्यवस्था भी कर रहा है। रसिया व चीन भी समझ रहे हैं कि ट्रंप का यह निर्णय घातक है।

महंगी होगी दवा

राठौड़ ने कहा कि ट्रंप टैरिफ से अमेरिका में दवा महंगी होगी। हम वहां दवा भेज रहे हैं। हमारे लिए बाजार दुनिया में बहुत है। हमारा माल तो बिकेगा ही बिकेगा। हम जितनी सस्ती दवा बनाते है, उतनी दुनिया के देशों में नहीं बनती। इस टैरिफ से अमेरिका के नागरिक कुछ दिन बाद आंदोलन करेंगे। ट्रंप ने यह फैसला कैबिनेट में भी नहीं किया है।

राहुल को देरी से समझ आती बात

राहुल के मतदाताओं फर्जी होना बताने पर राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी कहीं की बात कहीं कर लेते हैं। अभी बिहार में मतदाता सूची का पुनरीक्षण हो रहा है। हम बांग्लादेशी आदि के नाम हटवा रहे है। कांग्रेस ने ऐसी रचना की थी कि उनका वोट बैंक टिका रहे। उन्होंने बाहर से लोगों को लाकर यहां वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा दिए। राहुल को बात देरी से समझ आती है।

जल्द बनेगा बांडी पर पुल

बांड़ी नदी के सवाल पर वे बोले पुल की पहले स्वीकृति हो गई थी। अब फोरलेन पुल बनाया जाएगा। यह बहुत जल्दी हो जाएगा। स्वीकृति आ जाएगी। हम पहले रपट को ऊंचा उठाकर पुल बनाएंगे। उस पर आवागमन होने पर पुराने पुल को नया बनाया जाएगा।

Published on:
10 Aug 2025 04:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर