पाली

सडक़ के बीच जली हालत में पड़ा मिला युवक का शव व बाइक, पुलिस ने जताया हत्या का संदेह

-जालोर जिले के भीनमाल क्षेत्र के कावतारा-नरता रोड की घटना  
less than 1 minute read
May 16, 2019
Body burns and bike found in Bhinmal in Jalore district
भीनमाल क्षेत्र में सडक़ के बीच जली हालत में पड़ा मिला युवक का शव व बाइक, पुलिस ने जताया हत्या का संदेह

-पुलिस ने शुरू की जांच

भीनमाल/जालोर। जिले के भीनमाल क्षेत्र के कावतारा-नरता रोड पर धन्नजी की ढाणी के पास गुरुवार सुबह सडक़ के बीच एक युवक का शव व बाइक दोनों जले हुए हालात में मिले। सुबह करीब 6 बजे सडक़ पर गुजरते लोगों ने शव को देखा तो भीनमाल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची जांच शुरु कर दी।

भीनमाल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हुकमाराम विश्रोई ने बताया कि मृतक की शिनाख्त जुजांणी निवासी जैपाराम पुत्र सदाराम चौधरी के रुप में हुई है। कावतारा से नरता रोड़ पर शव व बाइक दोनों जले हुए हालात में मिले। विश्नोई ने बताया प्रथमतहा घटना हत्या की लग रही है।

सुनसान रास्ते पर बाइक व युवक के जले हुए शव को लावारिश तरीके से फेक देना हत्या की आंशका जताई जा रही है। पुलिस की ओर से गहनता से परिजनों व गांव वालों से पूछताछ की जा रही है।

Updated on:
16 May 2019 12:36 pm
Published on:
16 May 2019 12:10 pm